विविध भारत

कुत्ते को चाकुओं से गोद रहा था दरिंदा, लेकिन मालिक को बचाने के लिए सहता रहा दर्द

शायद आप आगे से कभी भी किसी जानवर को परेशानी में नहीं डालेंगे। बता दें कि इस कुत्ते को कुछ दरिंदे जान से मारने की कोशिश में चाकुओं से लगातार गोद रहे थे
2 min read
• •
Updated: 6 Feb 2018, 2:31 PM IST
dog

नई दिल्ली। हम आपको कई बार बता चुके हैं कि कुत्ते इस धरती पर सबसे वफादार प्राणियों में से एक हैं। क्योंकि कुत्ते कभी भी अपने मतलब के लिए किसी के वफादार नहीं बनते, ये तो सिर्फ लोगों के प्यार से इतने भावुक हो जाते हैं कि उन्हें जीवन में कभी छोड़ना नहीं चाहते। जबकि इंसानों को कई मामलों में देखा जाता है कि वे कहीं न कहीं अपने स्वार्थ के लिए लोगों के साथ जुड़ते हैं।

दरअसल आज हम बात कर रहे हैं दिल्ली के एक ऐसे कुत्ते की जिसने वफादारी के मामलों में एक ऐसी मिसाल कायम की है, जिसे सुनने के बाद आपका दिल रोने लगेगा। और शायद आप आगे से कभी भी किसी जानवर को परेशानी में नहीं डालेंगे। बता दें कि इस कुत्ते को कुछ दरिंदे जान से मारने की कोशिश में चाकुओं से लगातार गोद रहे थे। लेकिन अपने मालिक को बचाने के लिए कुत्ता अपना दर्द भूलकर सिर्फ मालिक की सुरक्षा में लगा हुआ था।

पूरा मामला दिल्ली के मंगोलपुरी का है, तारीख थी 12 अक्टूबर 2017। जहां नगर निगम का एक कर्मचारी राकेश सिंह अपने कुत्ते को खाना खिलाने के लिए बाहर लेकर गया था। जहां उनकी कुछ लोगों ने उनके साथ बिना किसी वजह ही बहस करनी शुरु कर दी थी। बताया जाता है कि वहां से कई लोग तो वापस चले गए। लेकिन उनमें एक ऐसा शख्स भी था, जो वापस आया और अपने साथ एक चाकू भी लेकर आया था। आरोपी ने राकेश पर चाकू से हमला करने की कोशिश कर रहा था।

लेकिन उनके कुत्ते टाइसन ने आरोपी के सभी हौंसलों को पस्त कर दिया और अपने मालिक की रक्षा करने में खुद के शरीर पर कई हमले सहन किए। इस हमले में टाइसन के कान, पैर और पेट पर चाकू के कई घाव बन गए। लेकिन ईश्वर की इच्छा के मुताबिक टाइसन अभी बिल्कुल ठीक है।

Published on:
Also Read
View All
Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Baby Elephant Died: अब गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में मिला बेबी एलीफैंट का शव, वन विभाग को नहीं लगी भनक

Big Incident in Surguja: 2 साल के मासूम ने चबा लिया पॉप-पॉप पटाखा, मुंह में फटा और हो गई मौत, गोद में शव लेकर बिलखता रहा पिता