विविध भारत

महाराष्ट्रः स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना वैक्सीन की किल्लत पर जताई चिंता, कहा-45 वर्ष से ऊपर वालों को कैसे वैक्सीन दें?

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य चाहता है कि वह अपने लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीन की डोज दे, मगर केंद्र सरकार ही ओर से कोई मदद नहीं मिल रही है।
less than 1 minute read
Rajesh Tope
Rajesh Tope

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने राज्य में चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हमनें केंद्र सरकार से राज्य में एक हफ्ते के लिए वैक्सीन डोज की मांग की है ताकि 45 वर्ष से ऊपर वाले सभी लोगों को वैक्सीनेशन लगाई जा सके। मगर राज्य में डोज की कमी बनी हुई है।

डायरेक्ट इम्पोर्ट की बातचीत

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एक मई से राज्य में वैक्सीनेशन को बढ़ाने के लिए राज्य ने सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक से वैक्सीन डायरेक्ट इम्पोर्ट की बातचीत की है। मगर वे भी इस डिमांड को पूरा करने असमर्थ हैं। इसके बाद हम लगातार केंद्र सरकार से और डोज की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य चाहता है कि वह अपने लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीन की डोज दे मगर केंद्र सरकार ही ओर से कोई मदद नहीं मिल रही है।

चार हजार वैक्सीनेशन सेंटर बनाए

महाराष्ट्र में करीब चार हजार वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए है। मगर यहां पर वैक्सीनेशन डोज नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि ऐसे में हम वैक्सीनेशन अभियान को कैसे चला सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक मई से 18 से 45 वर्ष के लोगों के लिए वैक्सीनेशन प्रग्रोम को चलाने के लिए वन नेशन वन प्राइस के तर्ज पर वैक्सीन पूरे देश में दी जानी चाहिए।

Published on:
24 Apr 2021 12:29 pm