विविध भारत

जम्मू-कश्मीर: बारिश के बाद भूस्खलन से श्रीनगर-जम्मू हाईवे बंद, यातायात बाधित

जम्मू-कश्मीर में नौै घंटे हुई बारिश के बाद श्रीनगर-जम्मू हाईवे बंद कर दिया गया है, जिसके बाद यातायात काफी प्रभावित हुआ है। कई गाड़ियां बीच सड़ में ही फंसी हुई हैं।

2 min read
Aug 14, 2018
जम्मू-कश्मीर: बारिश के बाद भूस्खलन से श्रीनगर-जम्मू हाईवे बंद, यातायात बाधित

नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर में सोमवार को नौ घंटे हुए बारिश का असर मंगलवार को दिखने लगा। घाटी के रामबन और उधमपुर जिलों में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन की वजह से मंगलवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया। बारिश की वजह से जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भूस्खलन और पत्थर ढहने की ख़बर सामने आई थी, जिसके बाद ऐतिहातन राजमार्ग को बंद कर दिया गया।

उधमपुर और रामबन में भूस्खलन

यातायात अधिकारी ने बताया कि उधमपुर में बारिश के बाद भूस्खलन हुआ है। वहीं, रामबन जिले में भी कई स्थानों पर पत्थर ढहने की घटना सामने आई, जिसके बाद राजमार्ग को बंद कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग के कई क्षेत्रों में अभी भी भारी बारिश हो रही है। सड़कों को साफ करने का अभियान बारिश बंद होने के बाद तत्काल शुरू किया जाएगा। वहीं, जोजिला दर्रे के निकट भी बारिश के चलते भूस्खलन हुआ था, जिसके बाद श्रीनगर-लेह हाईवे को बंद कर दिया गया। चार घंटे तक बंद रहने के बाद दोबारा यातायात बहाल कर दी गई।

नौ घंटे लगातार हुई बारिश

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में सोमवार को नौ घंटे लगातार बारिश हुई, जिसकी वजह से रामबन व ऊधमपुर क्षेत्र में भूस्खलन से दोनों जगहों पर सड़के काफी प्रभावित हुई। भूस्खलन से सड़कों पर मलबा इकट्ठा हो गया, जिस हटाने में बीकन के कर्मचारी लगे रहें। वहीं, ऊधमपुर क्षेत्र प्रभावित सड़कों पर से मलवा हटा कर उसे दोपहर तक यातायात के लिए खोल दिया गया। लेकिन रामबन में अभी तक सड़क मरम्मत का काम जारी है, जिसकी वजह से यातायात प्रभावित होने के कारण जवाहर सुरंग के आसपास सैकड़ों छोटी-बड़ी गाड़ियां फंस गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही सड़क मरम्मत का काम पूरा होता है मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

Published on:
14 Aug 2018 10:24 am
Also Read
View All
Road accident: Video: सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत, 3 बिजली खंभे से जा टकराए तो 3 को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 घायल

High Court order: लॉटरी सिस्टम से बनीं नगरपालिका अध्यक्ष, हारी उम्मीदवार ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, न्यायाधीश ने सुनाया ये फैसला

Action on private schools: अंबिकापुर के इन 2 प्राइवेट स्कूलों पर चला प्रशासन का डंडा, तय दुकानों से महंगी किताबें खरीदने का बनाया था दबाव

SECL viral video: एसईसीएल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरटाइम ड्यूटी दिलाने 10-12 हजार और संडे को 2000 रुपए एक्सट्रा उगाही

Commits suicide: 3 बच्चों की मौत से दुखी पिता ने की आत्महत्या, कहता था- मेरे बच्चे ही नहीं बचे तो मैं जिंदा रहकर क्या करूंगा