विविध भारत

Earthquake : हिमाचल के चंबा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 2.9

सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर महसूस किए गए भूकंप के झटके। एनसीएस ने रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.9 बताई है।
less than 1 minute read
earthquake
सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर महसूस किए गए भूकंप के झटके।

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के चंबा ( Chamba ) में 14 दिनों बाद एक बार फिर भूकंप ( Earthquake ) के झटके महसूस किए गए। इस बात की पुष्टि मौसम विभाग शिमला ने की है। भूकंप के झटके शुक्रवार सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.9 रही। अभी तक भूकंप से जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। 23 अक्टूबर को भी हिमाचल प्रदेश के चंबा में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे।

विनाशकारी भूकंप की आशंका

बता दें कि मौसम विज्ञानी हिमालय पर्वत श्रृंखला क्षेत्र में लगातार भूकंप के झटके को लेकर पहले ही चेतावनी जारी कर चुके हैं। संभावना तो इस बात की भी जताई गई है कि इस क्षेत्र में बड़ा भूकंप भी आ सकता है। बड़े भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8 या उससे भी अधिक हो सकती है। इस बात को लेकर एक शोध रिपोर्ट यूनिवर्सिटी ऑफ नेवादा के सीसमोलॉजिकल रिसर्च लेटर्स जर्नल के अगस्त के अंक में प्रकाशित हुई थी।

Updated on:
06 Nov 2020 09:45 am
Published on:
06 Nov 2020 08:55 am
Also Read
View All
Surajpur Police: शहर की सडक़ों पर तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाकर 5 युवक चला रहे थे बुलेट, पुलिस ने निकाली हेकड़ी

Ambikapur News: मलेरिया प्रभावित क्षेत्र मतरिंगा पहुंचे सरगुजा कलेक्टर, देखी व्यवस्था, यहां मिल चुके हैं 39 मरीज

Railway News: अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के बिश्रामपुर स्टेशन में ठहराव की मांग, चरणबद्ध आंदोलन शुरु

Surajpur Fertilizer Scam Case: खाद घोटाले में मार्कफेड विश्रामपुर के गोदाम प्रभारी निलंबित, को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व मैनेजरों को भी नोटिस

Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी