विविध भारत

दिल्ली NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के हल्के झटके, हिंदूकुश था केंद्र

उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप आने से सभी लोग घर और दफ्तरों से बाहर निकल गए हैं।
2 min read
earthquake

नई दिल्ली: दिल्ली NCR समेत जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई है। अफागानिस्तान में हिंदूकुश का पहाड़ी इलाका भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। भूकंप आने से लोग घर और दफ्तरों से बाहर निकल गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक किसी के हताहत की खबर नहीं है। हालांकि लोग भूकंप के झटके से सहमे हुए हैं।

पाकिस्तान में भूकंप के झटके

गौरतलब है कि बुधवार की सुबह में पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।इस्‍लामाबाद, पेशावर, नौशेरा और कोहाट सहित कई शहरों में भूकंप का प्रभाव सबसे ज्‍यादा दर्ज किया गया। अभी तक भूकंप के केंद्र के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। भूकंप का झटका लगते ही लोग सहम गए और घर से बाहर निकल गए। भूकंप आने के बाद से लोगों को दहशत का माहौल है।

पाकिस्तान में भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई

भूकंप की तीव्रता 5.1 मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान में भू‍कंप के झटके सुबह आठ बजकर पच्‍चीस मिनट पर लगे। लगभग 15 से 20 सेकंड भूकंप के झटकों को लोगों ने महसूस किया। रिक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 रिकॉर्ड की गई। हालांकि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एहतियात के तौर पर लोगों को अलर्ट रहने की सलाह को कहा गया है। इसके साथ ही सरकारी एजेंसियों ने आपदा प्रबंधन एजेंसियों सहित स्‍थानीय प्रशासन को भी सतर्क रहने को कहा है। बताया जा रहा है कि भूंकप के झटके रुक-रुककर कई बार महसूस किए गए हैं। बता दें कि पिछले महीने अप्रैल में मध्यप्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। मध्यप्रदेश के सिंगरौली में बाद एक के बाद एक आए भूकंप के झटकों ने खलबली मचा दी थी। यहां भूकम्प की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.6 दर्ज की गई। यह झटका 10 सेकंड तक रहा। अचानक कंपन होने से लोग घरों से बाहर निकल आए।

Published on:
09 May 2018 04:49 pm
Also Read
View All
Central Jail Ambikapur: स्वतंत्रता दिवस से पहले जेल से 8 कैदी हुए स्वतंत्र, आंखें हुईं नम, मिली थी आजीवन कारावास की सजा

Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य