विविध भारत

Earthquake: भूकंप के झटकों से आज फिर हिला भारत, रिक्टर स्केल पर 3.9 रही तीव्रता

-Earthquake in Jammu Kashmir: कोरोना संकट ( Coronavirus ) के बीच देश में मंगलवार को फिर भूकंप ( Earthquake Today ) के झटके महसूस किए गए हैं।-जम्मू कश्मीर ( Jammu Kashmir ) में मंगलवार सुबह करीब 8 बजकर 16 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। -भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई है, वहीं केंद्र श्रीनगर के पास बताया जा रहा है।-बता दें कि इससे पहले भी सोमवार को दिल्ली एनसीआर ( Delhi NCR Earthquake ) समेत कई इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 2.1 थी।

2 min read
11 Earthquake in India in 19 hours

नई दिल्ली।
Earthquake in Jammu Kashmir: कोरोना संकट ( coronavirus ) के बीच देश में मंगलवार को फिर भूकंप ( Earthquake Today ) के झटके महसूस किए गए हैं। डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के मुताबिक जम्मू कश्मीर ( Jammu Kashmir ) में मंगलवार सुबह करीब 8 बजकर 16 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई है, वहीं केंद्र श्रीनगर के पास बताया जा रहा है। भूकंप के बाद स्थानीय लोगों में दहशत मच गई।

हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जम्मू कश्मीर के डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ने बताया कि भूकंप का केंद्र गांदरबल से 7 किमी साउथ-ईस्ट और श्रीनगर से 14 किमी नॉर्थ के बीच था। बता दें कि इससे पहले भी सोमवार को दिल्ली एनसीआर ( Delhi NCR Earthquake ) समेत कई इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 2.1 थी।

बार-बार आ रहे भूकंप
कोरोना संकट और तूफान के बीच भूकंप की खबर सुनकर लोगों में भय का माहौल है। क्योंकि पिछले दो महीने में दिल्ली एनसीआर समेत कई हिस्सों में कई बार भूकंप के झटके महसूस हो चुके है। हालांकि, सभी की तीव्रता 5 से कम थी।

कब कहां आया भूकंप?
बता दें कि बीते दो महीनों में भारत में कई बार भूकंप के झटके महसूस हुए। इनमें से ज्यादातार भूकंप का केंद्र दिल्ली एनसीआर के आस पास रहा। 12 और 13 अप्रैल को 3.5 और 2.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिनका केंद्र दिल्ली था। ऐसे में कई भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 29 मई को दो बार भूकंप आया, जिनकी तीव्रता 4.5 और 2.9 रही। दोनों का केंद्र दिल्ली से पास रोहतक था। 1 जून को फिर धरती हिली, जिनकी तीव्रता 1.8 और 3 रही। इसका केंद्र भी रोहतक था। 3 जून को 3.2 की तीव्रता से भूकंप आया, जिसका केंद्र इस बार उत्तर प्रदेश का नोएडा था। 8 जून को 2.1 की तीव्रता से भूकंप आया, जिसका केंद्र गुरुग्राम था।

Updated on:
09 Jun 2020 10:54 am
Published on:
09 Jun 2020 10:53 am
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग