विविध भारत

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 2.9 तीव्रता

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 2.9 तीव्रता
2 min read
• •
Updated: 25 Jul 2018, 7:54 PM IST
 earthquake shocks
earthquake

शिमला। बड़ी खबर हिमाचल प्रदेश से आ रही है, जहां पर शाम को 7 बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि भूकंप के ये झटके हल्के ही थे। जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शाम को लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। बताया जा रहा है कि शाम को 6:52 मिनट पर कांगड़ा जिले में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं।

रिक्टर स्केल पर 2.9 मापी गई तीव्रता

न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई है। अभी इस भूकंप का केंद्र भी पता नहीं चल पाया है। वहीं किसी तरह के जान-माल के नुकसान की भी खबर नहीं है।

इससे पहले 26 जून को महसूस किए गए थे भूकंप के झटके

आपको बता दें कि इससे पहले पिछले महीने भी हिमाचल प्रदेश के चंबा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।रात करीब पौन दो बजे 3.3 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया था। भूकंप का केन्द्र चम्बा से 10 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में रहा था। आसपास के क्षेत्रों में भी झटके महसूस किए गए थे। इन झटकों में भी किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था।

डेढ़ महीने में 10 से ज्यादा बार आ चुका है भूकंप

एक बात जो हिमाचलवासियों को डरा रही है वो ये कि पिछले डेढ़ महीने के अंदर राज्य में 10 से ज्यादा भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। जून के महीने में ही चार से पांच बार भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए थे।इससे पहले आए भूकंपों का केंद्र एक बार शिमला और तीन बार चंबा क्षेत्र रह चुका है। भूकंप के ये झटके 14, 17 और 23 जून को आए थे।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

राज्य में जल्दी-जल्दी भूकंप आने की वजह एक्सपर्ट ने बताई है कि धौलाधार के उत्तरी तथा रावी के बाएं किनारे का क्षेत्र माइक्रो स्सिमिक एक्टिव क्षेत्र है, ऐसे में इस क्षेत्र में छोटे-छोटे भूकंप आ रहे हैं जो भूमि के नीचे एकत्रित ऊर्जा को धीरे-धीरे बाहर निकाल रहे हैं। यही ऊर्जा बड़े भूकंप का कारण बनती है। वैज्ञानिक इसे सकारात्मक पहलू मान रहे हैं। वहीं कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, ऊना तथा सिरमौर में टैक्टॉनिक लाइन के कारण धरती में एकत्रित ऊर्जा रिलीज नहीं हो पा रही है, जिस कारण ये क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील हैं।

Published on: