विविध भारत

Earthquake : जम्मू-कश्मीर में  महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.7

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 3.7। जम्मू-कश्मीर में सुबह 8 बजकर 33 मिनट पर महसूस किए गए झटके।

less than 1 minute read
earthquake
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी।

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से जारी कड़ाके के ठंड के बीच जम्मू-कश्मीर में सोमवार सुबह में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी है। सोमवार सुबह 8 बजकर 33 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण जम्मू-कश्मीर की धरती हिलने से लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि, झटके तेज न होने की वजह से लोगों ने कुछ देर बाद राहत की सांस ली। इस भूकंप का केंद्र भारत-पाकिस्तान का बॉर्डर बताया गया था।

बता दें कि 28 सितंबर को भी जम्मू-कश्मीर में दोपहर के समय भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी द्वारा रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.8 मापी थी। जबकि भूकंप के केंद्र की गहराई सतह से 120 किलोमीटर नीचे थी। इससे पहले 26 सितंबर को भी सुबह 8 बजकर 19 बजे गुलमर्ग में 3.7 तीव्रता से भूकंप आया था। इस दौरान लोग अपने घरों से बाहर आ गए थे।

Updated on:
21 Dec 2020 09:45 am
Published on:
21 Dec 2020 09:27 am
Also Read
View All
Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन