विविध भारत

चक्रवाती तुफान तौकाते के बीच में गुजरात में महसूस हुए भूकंप के झटके

नेशनल सिस्मोलॉजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के अनुसार भूकंप के झटके राजुला जाफराबाद तालुका में तड़के महसूस किए गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 May 2021, 8:46 AM IST
Earthquake magnitude 3.8 on Richter scale of Rajkot at 3:37 am today
Earthquake magnitude 3.8 on Richter scale of Rajkot at 3:37 am today

गुजरात। जहां एक ओर चक्रवाती तुफान तौकाते ने रौद्र रूप ले लिया है और गुजरात के कई हिस्सों को अपने अपने लेपेटे में ले रहा है। वहीं दूसरी ओर वहां पर भूकंप के झटके भी महसूस किए गए हैं। वैसे इस भूकंप की वजह से किसी को नुकसान होने की कोई खबर नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार यह भूकंप उस समय महसूस किए गए जब लोग सुबह-सुबह 3 बजकर 33 मिनट पर गहरी नींद में सो रहे थे।

गुजराज के राजकोट में भूकंप के झटके
आज सुबह गुजरात के राजकोट में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सिस्मोलॉजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.8 देखने को मिली है। यह भूकंप सुबह 3 बजकर 33 मिनट पर आए थे। इस भूकंप से जानमाल की और किसी नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। नेशनल सिस्मोलॉजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के अनुसार भूकंप के झटके राजुला जाफराबाद तालुका में तड़के महसूस किए गए।

गुजरात में तौकाते का कहर
वहीं दूसरी ओर गुजरात इस समय चंक्रवाती तुफान तोकाते के संकट से जूझ रहा है, गुजरात में इस तूफान से भारी नुकसान की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक ताउते अगले 24 घंटे में गंभीर और उसके बाद बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा। यह 18 मई की दोपहर से शाम के बीच गुजरात के पोरबंदर से होता हुआ पाकिस्तान की ओर रुख करेगा। इस दौरान पोरबंदर और नालिया तट पर इसके भारी तबाही मचाने का आसार है।

Updated on:
17 May 2021, 8:46 AM IST
Published on: