विविध भारत

अंडमार निकोबार के पास महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.4

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कैंपबेल बे गांव में सुबह 6 बजकर 57 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की त्रीवता 4.4 मापी गई हैै।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jan 2021, 8:01 AM IST
earthquake.jpg
Turkey trembled due to strong earthquake, no casualties

नई दिल्ली। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कैंपबेल बे गांव में सुबह 6 बजकर 57 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की त्रीवता 4.4 मापी गई हैै। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इन झटकों से किसी के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। आपको बता दें कि कैंपबेल बे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का छोटा सा गांव है। जहां पर भूकंप के झटके हमेशा महसूस किए जाते हैं।

आपको बता दें कि बुधवार को हिमाचल प्रदेश के चंबा में दोपहर करीब 1 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई थी। हालांकि इससे किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं मिली थी। हिमाचल में सबसे अधिक भूकंप चंबा जिले में आते हैं। आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से देश के कुछ हिस्सों में लगातार भूकंप झटके महसूस किए जा रहे हैं। वैसे अभी तक भूकंप के कारण किसी को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं मिली है।

Published on: