विविध भारत

Earthquake : ओडिशा और उत्तराखंड में महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

ओडिशा में सुबह 2.13 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। 57 मिनट बाद उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भी आया भूकंप।

less than 1 minute read
earthquake
ओडिशा में सुबह 2.13 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।

नई दिल्ली। ओड़िशा और उत्तराखंड में शुक्रवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहला भूकंप ओडिशा के मयूरभंज जिले में आया और इसके 57 मिनट बाद अगला भूकंप उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में महसूस किया गया। दोनों ही जगहों पर भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप की वजह से क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है।

ओडिशा के मयूरभंज जिले में शुक्रवार की सुबह 2.13 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 3.9 आंकी गई। वहीं उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप सुबह 3.10 बजे आया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार इसकी तीव्रता 2.6 आंकी है। बता दें कि 16 नवंबर की रात को भी उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रात में 11.30 बजे यमुनाघाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बता दें कि नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने हाल ही में उत्तराखंड में भूकंप के झटकों की आशंका जताई थी।

Updated on:
04 Dec 2020 08:27 am
Published on:
04 Dec 2020 08:12 am