विविध भारत

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में भूकंप का झटका, तीव्रता 3.4

Breaking : नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने की इसकी पुष्टि। अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Mar 2021, 8:56 AM IST
earthquake
हिमाचल के धर्मशाला में जनवरी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भूकंप का झटका महसूस किया गया। इस बात की पुष्टि नेशन सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने की है। एनसीएस के मुताबिक धर्मशाला में भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है। फिलहाल भूकंप की वजह से जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

जनवरी-फरवरी में भी महसूस किए गए थे भूकंप के झटके

इससे पहले जनवरी में भी धर्मशाला के निकट रिक्टर पैमाने पर 2.8 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 28 जनवरी को भूकंप का झटका धर्मशाला से 8 किलोमीटर पूर्व में था। भूकंप भारतीय समय के मुताबिक 4 बजकर 46 मिनट सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में आया था।

इसके अलावा 14 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप का झटका महसूस किया गया था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र मंडी से 30 किलोमीटर दक्षिण में था। भूकंप भारतीय समयानुसार 3 बजकर 49 मिनट पर सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में आया थे।

Updated on:
10 Mar 2021, 8:56 AM IST
Published on: