विविध भारत

PatrikaNews@10AM: बाराबंकी में जहरीली शराब से मौत के मामले में कार्रवाई, जानें इस घंटे की 10 बड़ी खबरें

1- बाराबंकी में जहरीली शराब से मौत के मामले में कार्रवाई 2- रॉबर्ट वाड्रा को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया 3- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी 4- RO को लेकल एनजीटी का सरकार को आदेश 5- कॉस्ट घटाने के लिए जियो में छटनी 6- आसान बनेगा नोएडा-ग्रेटर नोएडा का सफर 7- नेवी चीफ नियुक्ति विवाद पर सुनवाई आज 8- अपने दूसरे कार्यकाल में वैश्विक नेताओं के साथ PM मोदी की होगी पहली मुलाकात 9- चीन के शिनजियांग प्रांत में उइगुर मुसलमानों की और बढ़ी मुश्किल 10- राहुल-धोनी के दम पर भारत ने बांग्लादेश को हराया

2 min read
PatrikaNews@10AM: बाराबंकी में जहरीली शराब से मौत के मामले में कार्रवाई, जानें इस घंटे की 10 बड़ी खबरें

1- बाराबंकी में जहरीली शराब से मौत के मामले में कार्रवाई

मुख्य आरोपी, पप्पू जायसवाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद आरोपी हुआ घायल

जहरीली शराब पीने से हुई थी 6 लोगों की मौत

2- रॉबर्ट वाड्रा को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया

लंदन की प्रॉपर्टी के मामले में कसा शिकंजा

ईडी की टीम वाड्रा से लंदन की प्रॉपर्टी, संजय भंडारी के बारे में सवाल कर सकती है

ईडी का कहना है कि लंदन में प्रॉपर्टी को गलत तरीके से खरीदा गया है

3- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी

सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया, इलाके में अभी छिपे हैं 5 आतंकी

इससे पहले अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों ने जैश के दो आतंकियों को मारा था

कुलगाम के ताजिपोरा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सर्च ऑपरेशन

4- RO को लेकल एनजीटी का सरकार को आदेश

जहां पानी ज्यादा खारा नहीं, वहां RO बैन करे सरकार- एनजीटी

ट्रिब्यूनल ने सरकार से इस संबंध में नीति बनाने की भी बात कही है

‘60 फीसदी से ज्यादा पानी देने वाले आरओ के इस्तेमाल की ही मंजूरी दी जाए'

5- कॉस्ट घटाने के लिए जियो में छटनी

कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स और परमानेंट स्टाफ में भी की गई कमी

कंपनी ने लगभग 5,000 लोगों की छंटनी की, इनमें से करीब 600 परमानेंट एंप्लॉयी थे

मैनेजरों को टीम का साइज कम करने का आदेश, एडमिनिस्ट्रेशन, सप्लाई चेन, फाइनैंस पर असर

6- आसान बनेगा नोएडा-ग्रेटर नोएडा का सफर

2400 मीटर लंबे 4 लेन वाले रोड का प्रस्ताव पास

ग्रेनो के एलजी चौक से नोएडा सेक्टर 146/147 तक आने के लिए राहत

लोगों को परी चौक होते हुए 12 किमी का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा

7- नेवी चीफ नियुक्ति विवाद पर सुनवाई आज

वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को नौसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सरकार ने मेरिट आधारित दृष्टिकोण अपनाते हुए यह चयन किया है

पद के लिए वरिष्ठतम अधिकारी की नियुक्ति की जाने वाली परंपरा नहीं अपनाई

8-अपने दूसरे कार्यकाल में वैश्विक नेताओं के साथ PM मोदी की होगी पहली मुलाकात

सम्मेलन से अलग चीन और रूस के राष्ट्रपति से मिलेंगे मोदी, लेकिन पाक PM से नहीं

अनौपचारिक तौर पर यहां हाथ मिलाते दिख सकते हैं PM मोदी और इमरान खान

हाल ही में पाक PM इमरान खान ने मोदी को चुनाव जीत के बाद दी थी बधाई

9- चीन के शिनजियांग प्रांत में उइगुर मुसलमानों की और बढ़ी मुश्किल

रमजान के महीने में रोजा के समय परेशान करते हैं चीन के अधिकारी

वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक सूर्यास्त से पहले खाने पर करते हैं मजबूर

मुस्लिम दुकानदारों से जबरन दिनभर खुलवाई जाती हैं उनकी दुकानें

10- राहुल-धोनी के दम पर भारत ने बांग्लादेश को हराया

केएल राहुल ने नंबर 4 पर शतक जड़कर मजबूत किया दावा

एमएस धोनी ने भी जड़ा शतक, 78 बॉल में ठोके 113 रन

बोलिंग में चमके स्पिनर, कुलदीप-चहल ने झटके 3-3 विकेट

Published on:
29 May 2019 09:59 am
Also Read
View All