विविध भारत

जम्मू-कश्मीर: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती की मां को ED ने किया तलब

केंद्री जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की मां गुलशन नजीर को मनी लॉंड्रिंग के मामले में तलब किया है।
less than 1 minute read
Aug 06, 2021
mehbooba_mufti.jpg
Enforcement Directorate Summons PDP Chief Mehbooba Mufti’s Mother In Money Laundering Case

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की मां गुलशन नजीर को केंद्री जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने समन जारी किया है। महबूूबा की मां को मनी लॉंड्रिंग के मामले में तलब किया है।

इससे पहले 14 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय ने पीडीपी संस्थापक मुफ्ती मोहम्मद सईद की पत्नी गुलशन नजीर को पूछताछ के लिए था। बता दें कि प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट (पीएमएलए) के तहत दर्ज मामले में महबूबा के एक सहयोगी के परिसर में ईडी ने छापा मारा था, जिसमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और एक डायरी बरामद की गई थी। इस डायरी में में नजीर का नाम सामने आया था, जिसको लेकर पहले पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से महबूबा मुफ्ती और केंद्र सरकार के बीच टकराव की स्थिति है। महबूबा मुफ्ती केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं।

Updated on:
06 Aug 2021 07:21 pm
Published on:
06 Aug 2021 07:12 pm
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Surajpur News: हॉस्टल अधीक्षिका को हटाने सडक़ पर बैठीं छात्राएं, कहा- न ढंग का खाना मिलता है और न सर्फ-साबुन

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान