विविध भारत

पूर्व PM Rajiv Gandhi की हत्या की दोषी Nalini ने जेल में उठाया बड़ा कदम, की Suicide की कोशिश

Ex PM Rajiv Gandhi की Killer Nalini Sriharan ने जेल में किया Suicide Attempt वकील पुगालेंथी ने बताया बीती रात नलिनी श्रीहरन ने खुद को जान से मारने की कोशिश की 29 वर्षों से जेल में बंद है नलिनी, पहली बार उठाया ऐसा कदम
2 min read
• •
Updated: 21 Jul 2020, 10:41 AM IST
Nalini Sriharan Suicide Attempt in Jail
पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या की दोषी नलिनी जेल में की आत्महत्या की कोशिश

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ( Ex PM Rajiv Gandhi ) की हत्या की दोषी नलिनी श्रीहरन ( Nalini Shriharan ) ने जेल ( Jail ) में बड़ा कदम उठाया है। नलिनी ने देर रात जेल में आत्महत्या की कोशिश ( Suicide Attempt ) की है। हालांकि उसे बचा लिया गया है। नलिनी के वकील पुगालेंथी के मुताबिक नलिनी ने बीती रात खुदकुशी का प्रयास किया है। दरअसल नलिनी पिछले 29 वर्षों से जेल में बंद है।

हालांकि इतने वर्षों में कभी भी नलिनी ने आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठाया है, ये पहली बार है जब नलिनी ने खुद की जिंदगी खत्म करने की कोशिश की हो।

ये हो सकती है बड़ी वजह
नलिनी के वकील पुगालेंथी ने बताया कि नलिनी का जेल के अंदर ही किसी दूसरे कैदी से झगड़ा हुआ था। इस बात की जानकारी अन्य कैदियों ने जेलर को भी दी थी। माना जा रहा है कि इसी झगड़े के बाद नलिनी ने आत्महत्या की कोशिश की है। नलिनी की अन्य कैदियों के साथ झगड़ा किस बात पर हुआ इसको लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

आपको बता दें कि एक महीने पहले नलिनी की मां ने मद्रास हाईकोर्ट में अर्जी लगाई थी कि उसे उसकी बेटी से पिछले तीन महीने से मिलने नहीं दिया जा रहा है। इस पर कोर्ट ने तमिलनाडु जेल प्रशासन को नोटिस जारी किया था, कि ये नियमों का उल्लंघन है।

एस पद्मा की याचिका पर न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति डी कृष्ण कुमार की पीठ ने राज्य के जेल अधिकारियों को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था।

अपनी अर्जी में पद्मा ने दावा किया है कि यद्यपि जेल नियमावली हर पखवाड़े में एक बार इस तरह की मुलाकात की इजाजत देती है लेकिन अधिकारियों ने उसकी बेटी को पिछले तीन महीने से अपने पति से नहीं मिलने दिया है। उसने कहा कि उसका दामाद मुरुगन इस मुद्दे पर एक जून से ‘‘भूख-हड़ताल’’ पर है और उसकी जान ‘खतरे’ में है।
आपको बता दें कि मई, 1991 में एक चुनावी रैली के दौरान लिट्टे ने श्रीपेरुम्बुदूर के पास राजीव गांधी की हत्या कर दी थी। दोषियों को सुनाया गया मृत्युदंड उम्रकैद में तब्दील कर दिया गया था। इन दोषियों में नलिनी के साथ उसका पति मुरुगन भी शामिल है। मुरुगन वेल्लोर की केंद्रीय जेल में है, जबकि नलिनी पास की महिला जेल में है।

Published on: