5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jallianwala Bagh की गैलरी में लगी महिलाओं की अर्धनग्न तस्वीरें, विवाद के बाद PM Modi से की शिकायत

अंग्रेजों के जुल्मों का प्रतीक Jallianwala Bagh की गैलरी में लगी महिलाओं की अर्धनग्न तस्वीरें तस्वीरों को लेकर हुआ विवाद, PM Modi से की गई शिकायत जलियांवाला बाग में फरवरी से चल रहे विकास कार्यों के दौरान बनाई गई नई गैलरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 20 Jul 2020, 5:15 PM IST

Jallianwala Bagh art gallery

जलियांवाला बाग की गैलरी में लगी अर्धनग्न महिलाओं की तस्वीरों पर विवाद

नई दिल्ली। देश में अंग्रेजों की हुकूमत और उनके जुल्म के प्रतीक जलियांवाला बाग (Jallianwala Bagh) की नई गैलरी में महिलाओं की अर्धनग्न पेंटिंग से विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल जलियांवाला बाग में चल रहे विकास कार्यों के दौरान बनाई गई नई गैलरी में दो अर्धनग्न तस्वीरों को लगाया गया है।

गैलरी में लगी इन तस्वीरों की वजह से विवाद खड़ा हो गया है। क्योंकि इसी गैलरी में महाराजा रंजीत सिंह की लड़ी गई लड़ाइयों की तस्वीरें जिस जगह पर लगी हैं ठीक उसी के नीचे ये विवादित पेंटिंग भी लगाई गई हैं। खास बात यह है कि इस मामले की शिकायत पीएम मोदी से की गई है।

बीजेपी का राहुल गांधी के वीडियो पर पलटवार, जानें जेपी नड्डा ने क्यों कही ये बड़ी बात

तेजी से बदल रही है मौसम की चाल, देश के इन राज्यों में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश का अलर्ट हुआ जारी

अंग्रेजों को जुल्म का प्रतीक जलियांवाला बाग जलियांवाला बाग में फरवरी से कई विकास काम शुरू किए गए हैं। यहां बनी नई गैलरी में दो महिलाओं की अर्धनग्न तस्वीरें लगाए जानें को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

इस विवाद की बड़ी वजह यह भी है कि इन तस्वीरों को महाराजा रणजीत सिंह की लड़ाइयों की तस्वीरों के ठीक नीचे लगाया गया है।

इतना ही नहीं बगल की ही दीवार पर गुरुनानक देव की तस्वीर भी लगी हुई है। यही वजह है कि इन दो महिलाओं की अर्धनग्न तस्वीरों को लेकर बवाल खड़ा हो गया है।

20 करोड़ के बजट हुआ पास
जलियांवाला बाग स्थल को विकसित करने के लिए 20 करोड़का बजट पास किया गया है। इसी के तहत यहां एक फोटो गैलरी बनाई जा रही है। इसमें पंजाब के इतिहास से जुड़ी कई जानकारियां हैं।

इंटरनेनल सर्व कम्बोज समाज ने पीएम मोदी से शिकायत
अब इस मामले में पीएम मोदी से भी शिकायत की गई है। मामले में इंटरनेनल सर्व कम्बोज समाज ने पीएम मोदी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में महिलाओं की अर्धनग्न तस्वीरों को हटाने की मांग की है।

इंटरनेनल सर्व कम्बोज समाज के अध्यक्ष शिंदर पाल सिंह कम्बोज ने कहा कि अर्धनग्न महिलाओं की तस्वीर गैलरी में लगाकर शहीदों का अपमान किया गया है। इसके अलावा ट्रस्ट पर शहीद उधम सिंह के अपमान का आरोप भी लग रहा है।

सांसद श्वेत मलिक पर लगा आरोप
इंटरनेशनल सर्व कम्बोज समाज ने सांसद श्वेत पर मलिक पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जलियांवाला बाग के विकास का काम उन्हीं की देख रेख में हो रहा है।

उधम सिंह की मूर्ति की जगह टिकट काउंटर
गेट के पास जहां पर उधम सिंह की मूर्ति थी, वहां पर अब टिकट काउंटर खोल दिया गया है। उन्होंने मामले में ट्रस्ट के जिम्मेदार पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सांसद ने दिए जांच के आदेश
अर्धनग्न तस्वीरों और शहीदों के अपमान का आरोप लगने के बाद विवाद बढ़ता देख सांसद मलिक ने मामले में जांच की बात कही है।