विविध भारत

विदेश मंत्री S Jaishankar : आज हमारे पास पीपीई किट और मास्क बनाने की हैं 1000 कंपनियां

जब कोरोना आया था तो हमारे पास एक भी कोविड सेंटर नहीं थे। आज हमारे पास 16 हजार कोविड-19 के सेंटर हैं।

less than 1 minute read
s jayshankar
केंद्र सरकार की सूची में स्वास्थ्य सेवा का विकास सबसे बड़ी प्राथमिकता।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से संसद में प्रस्तुत बजट 2021 को लेकर विदेश मंत्री एस जयंशकर ने बहुत बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बजट को लेकर जारी बयान में कहा है कि आज हमारे लिए स्वास्थ्य सबसे बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा है। इसलिए केंद्र सरकार ने इस बार के बजट में स्वास्थ्य सेक्टर को ज्यादा प्राथमिकता दी है। स्वास्थ्य बजट में 137 फीसदी का इजाफा हुआ है। इससे साफ है कि केंद्र सरकार स्वास्थ्य को लेकर सबसे ज्यादा चिंतित है।

दूसरे देशों की भी कर रहे हैं मदद

विदेश मंत्री जयशंकर ने मीडिया को बताया है कि जब कोरोना वायरस महामारी भारत में आई तब देश में कोई कोविड-19 सेंटर नहीं थे। देश में कोई पीपीई किट नहीं बनाता था। बहुत ही कम लोग मास्क और हैंड सैनिटाइजर बनाते थे। लेकिन 11 माह के अदंर आप सबके प्रयासों से हमने 16 हजार कोविड सेंटर बनवाए। हमारे पास मास्क और पीपीई किट बनाने वाली 1000 कंपनियां हैं। आज हमारे पास कोरोना नियंत्रण करने के लिए दो-दो स्वदेशी वेक्सीन भी हैं। साथ ही हम दूसरे देशों की मदद भी कर रहे हैं।

Updated on:
06 Feb 2021 01:05 pm
Published on:
06 Feb 2021 01:01 pm
Also Read
View All
Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन

Teacher Commits Suicide: अंबिकापुर में शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक से लौटा था घर

Political War: वित्त मंत्री बोले- जय-वीरू के झगड़े में नहीं बना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन, हमनें 100 करोड़ दिए, टीएस सिंहदेव ने दिया ये जवाब