विविध भारत

JDS नेता को बेटी ने दिया झटका, बॉयफ्रेंड को बचाने के लिए फेसबुक पर लाइव किया शादी का वीडियो

दोनों ने यह लाइव लड़की के पिता की उस साजिश को नाकाम करने के लिए किया जो उसके पिता ने लड़के को फंसाने के लिए रची थी।
2 min read
• •
Updated: 12 Aug 2018, 7:51 PM IST
FB Live
JDS नेता को बेटी ने दिया झटका, बॉयफ्रेंड को बचाने के लिए फेसबुक पर लाइव किया शादी का वीडियो

नई दिल्ली। जेडीएस के एक दिग्गज नेता की बेटी ने अपने प्रेमी के खिलाफ पिता की बड़ी साजिश को जबर्दस्त झटका दिया है। दरअसल, कर्नाटक के मधुगिरी में रहने वाली इस लड़की ने बॉयफ्रेंड के साथ अपनी शादी को सीधे फेसबुक पर लाइव कर दिया। दोनों ने यह लाइव लड़की के पिता की उस साजिश को नाकाम करने के लिए किया जो उसके पिता ने लड़के को फंसाने के लिए रची थी।

...ये है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 19 साल की अंजना और 25 साल का किरन एक दूसरे से प्यार करते थे। दोनों इस रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए प्रेम विवाह करना चाहते थे। लेकिन दोनों के परिवार इसके खिलाफ थे। दोनों ने घर से दूर जाकर शादी करने का फैसला ले लिया। अंजना के पिता किरन के खिलाफ अपनी बेटी को जबर्दस्ती अगवा करने और दबाव डालकर शादी करने का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी थी। इसी से बचने के लिए दोनों ने शादी का वीडियो फेसबुक पर अपने बयानों के साथ शेयर कर दिया।

लड़की ने वीडियो में दिया ये बयान

लड़की ने वीडियो में बताया, 'मेरे पिता जनता दल सेक्युलर की मधुगिरि इकाई में बड़े नेता हैं। उन्होंने किरन के खिलाफ झूठा मुकदमा लिखवाने के लिए हस्ताक्षर करने का दबाव डाला है। मैं पुलिस स्टेशन नहीं जाना चाहती न ही अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना चाहती हूं। इसीलिए मैंने उसके साथ घर से भाग जाने का फैसला किया है।'

फिर भी दर्ज हुआ मुकदमा

उन्हें उम्मीद है कि अब उनके परिजन इस वीडियो को शादी का सबूत समझेंगे और उन पर अपहरण का मुकदमा दर्ज नहीं करेंगे। हालांकि अंजना के पिता ने फिर भी थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवा दिया है। अब पुलिस अंजना के बयान दर्ज करने का इंतजार कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
राजकोट-जूनागढ़ दो जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, गिरनार परिक्रमा मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए निर्णय

एनडीडीबी और डेयरी सर्विसेज को वैश्विक सम्मान,न्यूजीलैंड में आइडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में जीते तीन पुरस्कार

IT Raid: सूरजपुर-अंबिकापुर में PRA ग्रुप के ठिकानों पर आईटी की छापेमारी, 12 घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड

Koria Bee Attack: स्वामी आत्मानंद स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 50 से ज्यादा छात्र-छात्राएं घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

पेंशनधारकों के लिए डाक विभाग की सौगात, अब घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र