राज्य की जनता ने भी इस शो का मजा उठाया लेकिन मुख्यमंत्री कुमारस्वामी को यह स्पष्ट करना होगा कि उनकी ओर से धान बुवाई करने से किसानों की सभी समस्याओं का समाधान होगा। ऋण भार से परेशान किसानों को मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के इस नाटक से कोई राहत नहीं मिलेगी। किसानों की ऋण माफी योजना को लेकर कोई स्पष्टता नहीं होने के कारण इस योजना का लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री दो-तीन माह में राष्ट्रीयकृत बैंको से लिए किसानों के ऋण माफ नहीं करेंगे, तो भाजपा इस मांग को लेकर राज्यव्यापी अभियान चलाएगी।