विविध भारत

कोरोना वायरस से संक्रमित मशहूर बांग्ला कवि शंख घोष का निधन

कोरोना संक्रमित 89 वर्षीय कवि शंख घोष पहले से ही कई बीमारियों से ग्रसित थे। घोष कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Apr 2021, 2:10 PM IST
Sankha Ghosh
Sankha Ghosh

नई दिल्ली। मशहूर बांग्ला कवि शंख घोष का बुधवार को निधन हो गया है। कोरोना संक्रमित 89 वर्षीय कवि पहले से ही कई बीमारियों से ग्रसित थे। उन्हें कुछ माह पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घोष कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। इसमें पद्म भूषण सम्मान के साथ रवीन्द्र पुरस्कार, ज्ञानपीठ और साहित्य अकादमी पुरस्कार आदि शामिल हैं।

गौरतलब है कि बंगाल में कोरोना संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। बीते आठ दिनों में कोरोना संक्रमण के प्रतिदिन मामले दोगुने होते जा रहे हैं। राज्य में मंगलवार को एक दिन के अंदर संक्रमण के सबसे अधिक 9,819 मामले सामने आए। कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या देश में करीब डेढ़ करोड़ के पार तक पहुंच चुकी है।

बंगाल में कोरोना की स्थिति

बंगाल में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 9,819 नए मामले सामने आए। ये अब तक किसी एक दिन के सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,78,172 तक चली गई है। 13 अप्रैल के बाद से एक दिन में नए संक्रमण की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो चुकी है। यहां पर 24 घंटे में 46 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 10,652 तक पहुंची है।

इस बीच राज्य में कोरोना से उबरने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। यहां पर 4,805 और मरीज स्वस्थ हो गए हैं। अभी राज्य में स्वस्थ होने की दर 89.82 फीसदी तक है। राज्य में अभी 58,386 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Published on: