केजरीवाल सरकार ने कृषि कानूनों के विरोध का किया समर्थन। किसानों की ताकत को मजबूती देने के लिए भूख हड़ताल पर बैठे मंत्री और विधायक।
नई दिल्ली। दिल्ली बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन और भूख हड़ताल के समर्थन में आम आदमी पार्टी के विधायक और केजरीवाल सरकार के मंत्री भी सोमवार को भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस बात की घोषणा रविवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुद की थी। आम आदमी पार्टी के मंत्री और विधायक उन किसानों के समर्थन में भूख हड़ताल कर रहे हैं जो केंद्र के कृषि कानूनों का पिछले 19 दिनों से विरोध कर रहे हैं।
19 दिनों से जारी है किसानों का आंदोलन
किसानों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठने वालों में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, मंत्री सत्येंद्र जैन, गोपाल राय और पार्टी नेता आतिशी मार्लेना सहित विधायक व अन्य मंत्री शामिल हैं।
बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब और हरियाणा के किसान पिछले 19 दिनों से आंदोलनरत हैं। आज से किसानों ने अपना आंदोलन और तेज कर दिया है। किसान नेता आज दिल्ली बॉर्डर पर अलग—अलग क्षेत्रों में भूख हड़ताल पर हैं।