विविध भारत

Farmer Protest : सरकार और किसानों के बीच नौंवे दौर की बैठक आज, 12 बजे शुरू होगी बातचीत

आज की बैठक के बाद अंतिम फैसला ले सकती है सरकार। अभी तक सभी प्रयास साबित हुए हैं विफल।

less than 1 minute read
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पहली बैठक।

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि कानूनों कि खिलाफ जारी किसान आंदोलन का आज 51वां और अहम दिन है। आज दोपहर 12 बजे विज्ञान भवन में नौवें दौर की बातचीत सरकार और किसानों के बीच होगी। अभी तक संपन्न आठ दौर की बातचीत बेनतीजा रही है। खास बात यह है कि ये बातचीत किसान कानूनों पर रोक के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पहली बार हो रही है।

कानूनी राय ले रही है सरकार

इस बैठक को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया है कि सरकार और किसान प्रतिनिधियों के बीच 15 जनवरी को दिन में 12 बजे से विज्ञान भवन में बैठक होगी। सरकार खुले मन से किसान नेताओं के साथ बातचीत करने को तैयार है। जानकारी के मुताबिक सरकार किसानों के साथ कल होने वाली बैठक के मसले पर कानूनी राय भी ले रही है। इस बात की भी संभावना है कि सरकार आज इस मसले पर अंतिम फैसला ले सकती है।

किसान संगठन सरकार से बातचीत के लिए तैयार

वहीं किसान संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पहले ही साफ़ कर दिया था कि वो कमिटी बनाए जाने के विरोध में हैं और कमिटी की बैठकों में नहीं जाएंगे। इन संगठनों का कहना है कि वो सरकार से बातचीत करने के लिए तैयार हैं।

Updated on:
15 Jan 2021 07:37 am
Published on:
15 Jan 2021 07:30 am
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत