विविध भारत

Farmers Protest : देशभर में Bharat Band शुरू, मुजफ्फरपुर और गाजीपुर में हाईवे जाम

किसान संघों के नेताओं ने सभी आंदोलनकारियों से बंद के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की है।

2 min read
किसान संघों के आह्वान पर भारत बंद आज।

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर जारी फार्मर प्रोटेस्ट का चार महीना पूरा होने पर किसान संघों की ओर से आज भारत बंद का आह्वान किया गया है। बंद के आह्वान पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी है। बिहार के मुजफ्फरपुर, अंबाला और गाजीपुर में प्रदर्शनारियों ने हाईवे जाम कर दिया है। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि देश के कई हिस्सों में आज रेल और सड़क परिवहन प्रभावित हो सकता है।

आपात सेवाएं बंद से बाहर

संयुक्त किसान मोर्चे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत बंद आज सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक जारी रहेगा। किसान मोर्चा के नेता दर्शनपाल ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि बंद के दौरान सब्जियों और दूध की आपूर्ति भी रोकी जाएगी। संपूर्ण भारत बंद के तहत सभी दुकानें, मॉल, बाजार और संस्थान बंद रहेंगे। एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं बंद रहेंगी।

संयुक्त किसान मोर्चा ने सभी से अपील की है कि बंद के दौरान आंदोलकारी शांति बनाए रखें। इस बीच कांग्रेस, लेफ्ट, सहित कई विपक्षी पार्टियों ने बंद का समर्थन किया है। संगठित और असंगठित क्षेत्र से जुड़ीं ट्रेड यूनियनों और परिवहन एवं अन्य संगठनों ने भी भारत बंद को अपना समर्थन देने की घोषणा की है।

8 करोड़ व्यापारियों ने खुद को बंद से दूर रखा

दूसरी तरफ 8 करोड़ व्यापारियों के प्रतिनिधित्व का दावा करने वाली कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने खुद को भारत बंद से बाहर रखा है। कॉन्फेडरेशन ने कहा है कि दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में बाजार खुले रहेंगे। कॉन्फेडरेशन की ओर से कहा गया है कि कानूनों में संशोधन पर चर्चा होनी चाहिए जो मौजूदा कृषि को लाभकारी बना सकते हैं।

रेल सेवा प्रभावित
भारत बंद के तहत पंजाब और हरियाणा के 31 स्थानों किसान धरने पर बैठे हैं। दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर डिवीजन में किसान के प्रदर्शन की वजह से 32 स्थानों पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। 4 शताब्दी ट्रेनों को प्रदर्शन के मद्देनजर रद्द कर दिया गया है।

Updated on:
26 Mar 2021 10:24 am
Published on:
26 Mar 2021 07:47 am
Also Read
View All