विविध भारत

अमरीकी विदेश मंत्री के सामने विरोध दर्ज करा सकते हैं किसान, दिल्ली पुलिस ने जताई आशंका, एयरपोर्ट में बढ़ाई गई सुरक्षा

अमरीकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) दो दिवसीय (27-28 जुलाई) भारत दौरे पर मंगलवार को नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे किसान अमरीकी विदेश मंत्री और उनके डेलीगेशन का घेराव कर अपना विरोध दर्ज करा सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2021, 9:37 PM IST
antony_blinken.jpg
Farmers Can Protest In Front Of US Secretary Of State Antony Blinken, Delhi Police Increased Security At IGI Airport

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के बीच तीनों कृषि कानूनों को रद्द किए जाने की मांग के साथ ही किसान संगठन अब जंतर-मंतर पर 'किसान संसद' चला रहे हैं। वहीं, किसान संगठन अमरीकी विदेश मंत्री के सामने इस मुद्दे को लेकर अपना विरोध दर्ज करा सकते हैं।

दरअसल, अमरीकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) दो दिवसीय (27-28 जुलाई) भारत दौरे पर कल (मंगलवार) नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे किसान अमरीकी विदेश मंत्री और उनके डेलीगेशन का घेराव कर अपना विरोध दर्ज करा सकते हैं। लिहाजा, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) की सुरक्षा व्यवस्था पहले के मुकाबले और अधिक बढ़ा दी गई है।

बता दें कि किसान संगठन बीते आठ महीनों से तीन केंद्रीय कृषि कानूनों को रद्द किए जाने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच 11 दौर की वार्ता भी हो चुकी है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका है। किसान तीनों कानूनों की वापसी की मांग पर अड़े हैं, जबकि सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि कानूनों को वापस नहीं किया जाएगा, बल्कि यदि कोई सुझाव या संशोधन हो तो उसपर अमल किया जा सकता है।

IGI एयरपोर्ट की बढ़ाई गई सुरक्षा

आपको बता दें कि अमरीकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन दो दिवसीय (27-28 जुलाई) भारत दौरे पर मंगलवार को नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। उनके साथ अमरीका से कई और लोग भी भारत आएंगे। ऐसे में किसान संगठन 26 जनवरी की घटना की तरह कुछ अनहोनी न कर दे, लिहाजा, दिल्ली पुलिस पहले से ही सतर्क हो गई है और IGI एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को पहले से अधिक कड़ी कर दी है।

दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर अलग से पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। दिल्ली पुलिस की यह अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था आज से लागू है जो कि 31 जुलाई तक चलेगी।

गौरतलब है कि पिछले साल नागरिकता संशोधन कानूून को लेकर पूरे देश में भारी विरोध-प्रदर्शन किया गया था। दिल्ली के शाहीनबाग में काफी लंबे समय तक इसका विरोध किया गया था और सड़कें जाम कर दी गई थी। इस प्रदर्शन के बीच तत्कालीन अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे पर आए थे।

इस दौरान दिल्ली समेत कई जगहों पर काफी हिंसक प्रदर्शन किया गया था और ट्रंप का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया गया था। इन हिंसक प्रदर्शनों में कई लोगों की जान भी गई थी। जिसको लेकर अंतर्राष्ट्रीय मीडिया पर इन दंगों की काफी चर्चा हुई थी। अब दिल्ली पुलिस इन घटनाओं से सबक लेते हुए पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और हर एहतियात बरत रही है।

Updated on:
26 Jul 2021, 9:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Liquor Ban: अब कुंवरपुर में भी होगी शराबबंदी! महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कहा- दारू पीने-पिलाने और बनाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

MCB Medical shops: बिना फार्मासिस्ट बेच रहे थे दवाइयां, अधिकारियों ने मारा छापा, 3 मेडिकल दुकानें कराईं बंद

Ambikapur News: सडक़ हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे बलरामपुर

Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत