विविध भारत

आंदोलन का 100वां दिन: कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर रहेगी 5 घंटे की नाकाबंदी

- महिला दिवस पर 8 मार्च को आंदोलनकारी किसान दिवस के रूप में मनाएंगे।- पुलिस ने बंद किए सिंघु बॉर्डर से जुडऩे वाले कई रास्ते।

less than 1 minute read
Mar 06, 2021
आंदोलन का 100वां दिन: कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर रहेगी 5 घंटे की नाकाबंदी

नई दिल्ली। आंदोलन के 100वें दिन शनिवार को किसान संगठन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक रोककर विरोध जताएंगे। देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे। छह मार्च को विभिन्न धरनास्थलों को जोडऩे वाले केएमपी एक्सप्रेस-वे पर पांच घंटे की नाकाबंदी की जाएगी। टोल प्लाजा को फ्री करेंगे। जीटी करनाल रोड पर दिल्ली की तरफ से पुलिस की पहले से बैरिकेडिंग है। सिंघु बॉर्डर गांव के बीच से कोंडली चौकी की तरफ जाने वाले रास्ता भी बंद किया है।

महिला दिवस पर 8 मार्च को आंदोलनकारी किसान दिवस के रूप में मनाएंगे। देशभर में संयुक्त किसान मोर्चा के धरना स्थल को महिलाएं संचालित करेंगी। महिलाएं ही मंच प्रबंधन करेंगी और वक्ता होंगी। संयुक्त किसान मोर्चा ने उस दिन महिला संगठनों और अन्य लोगों को आमंत्रित किया है।

महिलाएं टाइम के कवर पर -
टाइम मैगजीन ने कवर पेज किसान आंदोलन में शामिल महिलाओं को समर्पित किया है। टैगलाइन है, 'मुझे डराया-धमकाया नहीं जा सकता,न खरीदा जा सकता। महिलाएं दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही हैं।

Published on:
06 Mar 2021 08:38 am
Also Read
View All
Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?

Trains cancelled news: 3 और 10 मई को ये ट्रेनें रहेंगीं रद्द, अंबिकापुर-बौरीडांड़ रूट पर जाने से पहले पढ़ लें ये खबर…