विविध भारत

डेटा लीक प्रकरण: कैम्ब्रिज एनालिटिका की घोषणा, कंपनी बंद करेगी अपने सारे काम

फेसबुक डेटा लीक के आरोप में फंसी कैम्ब्रिज एनालिटिका अपना काम बंद करने जा रही है। इस बात की कंपनी ने घोषणा कर दी है।

2 min read

नई दिल्ली। फेसबुक डेटा लीक मामले में घिरी ब्रिटिश कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका ने अपना सारा कामकाज बंद करने जा रही है। कंपनी ने बुंधवार को अपने सारे काम तत्काल प्रभाव से बंद करने की घोषणा की है। बता दें कि कंपनी ने खुद को दिवालिया घोषित करने के लिए आवेदन दिया है। इस संबंध में उसने ब्रिटेन और अमरीका को जानकारी भी दी है।

कामकाज बंद

वहीं, कंपनी ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने यह तय किया गया है कि अब कामकाज में बने रहने की कोई संभावना नहीं है। लंदन स्थित एनालिटिक्स कंपनी की पैरेंट कंपनी एससीएल ग्रुप के संस्थापक नाइजेल ओक्स ने इस बात की पुष्टि करते हुए जानकारी दी। बता दें कि कैम्ब्रिज एनालिटिका पर फेसबुक के करोड़ों यूजर्स की निजी जानकारी चुराने और उसका दुरूपयोग करने का आरोप है।

लगातार कम हो रहे हैं क्लाइंट

एक न्यूज एजेंसी की ख़बरों के मुताबिक फेसबुक डेटा लीक प्रकरण में कंपनी को बहुत नुकसान हुआ है। इस मामले की जांच को लेकर कंपनी पर लीगल फीस की बड़ी मार पड़ी है। इस वजह से कंपनी के क्लाइंट उससे लगातार अलग हो रहे हैं।

कर्मचारियों से मांगे अपने कंप्यूटर सिस्टम

वहीं, कंपनी बंद करने की घोषणा के बाद कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों से कंप्यूटर सिस्टम लौटाने को कहा है। बता दें कि मार्च में सीईओ अलेक्जेंडर निक्स को कंपनी ले निलंबित कर दिया गया था। ख़बरों के मुताबिक निक्स ने ऑन रिकॉर्ड दूसरे देशों के चुनावों को प्रभावित करने की बात स्वीकार की थी।

फेसबुक यूजर्स के अकाउंट में सेंध मारी

गौरतलब है कि लंदन की कैंब्रिज एनालिटिका ने गलत तरीके से करोड़ों फेसबुक उपभोगताओं के अकाउंट में सेंधमारी की थी। कंपनी की इस अवैध हरकत का व्हिसलब्लोअर क्रिस्टोफर विली ने सबसे पहले खुलासा किया था। वहीं, फिर बाद में फेसबुक ने अप्रैल में स्वीकारा कि कैंब्रिज एनालिटिका ने 87 मिलियन यूजर्स के डेटा को चुरा कर गलत तरीक से यूज किया।

Updated on:
03 May 2018 09:09 am
Published on:
03 May 2018 09:51 am
Also Read
View All