विविध भारत

डबल कोरोना वेरिएंट से संक्रमित हुई महिला डॉक्टर, भारत का ये ऐसा पहला केस!

डिब्रूगढ़ के ICMR-RMRC के नोडर अधिकारी डॉ. विश्वज्योति बोरकाकोटि ने महिला डॉक्टर के दो अलग-अलग कोविड वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि की है। डॉक्टर ने माना है कि संभवतः यह भारत का पहला ऐसा मामला है।

2 min read
Jul 19, 2021
Female Doctor Infected With Double Covid Variant, First Case May In India!

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के प्रकोप से निपटने के लिए तेजी के साथ टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। लेकिन कोरोना के नए-नए वेरिएंट सामने आने के बाद से चिंताएं बढ़ गई हैं। अब एक ही समय में डबल कोरोना वेरिएंट से संक्रमित होने का एक मामला सामने आया है।

यह मामला असम के डिब्रूगढ़ जिले से सामने आया है। यह संभवतः भारत में ऐसा पहला मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, असम के डिब्रूगढ़ में एक महिला डॉक्टर एक ही समय में दो अलग-अलग कोरोना वेरिएंट से संक्रमित पाई गई हैं। इसके बाद से पूरे इलाके में डर का माहौल है।

डिब्रूगढ़ के ICMR-RMRC के नोडर अधिकारी डॉ. विश्वज्योति बोरकाकोटि ने महिला डॉक्टर के दो अलग-अलग कोविड वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि की है। डॉक्टर ने माना है कि संभवतः यह भारत का पहला ऐसा मामला है। हैरान करने वाली बात ये है कि महिला ने कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराकें ले ली थीं। जांच में महिला डॉक्टर अल्फा और डेल्टा दोनों वैरिएंट से संक्रमित पाईं गई हैं।

बेल्जियम में मिला था पहला मामला

आपको बता दें कि इससे कुछ दिन पहले ही बेल्जियम में 90 साल की एक महिला एक ही समय में दो अलग-अलग कोविड वेरिएंट से संक्रमित पाईं गईं थी। इसके बाद पांच दिन के भीतर महिला की मौत हो गई थी। जांच में महिला अल्फा और बीटा वैरिएंट से संक्रमित पाईं गई थी। दुनिया में इस तरह का यह पहला मामला था।

जानकारी के मुताबिक, महिला डॉक्टर के पति कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद महिला डॉक्टर ने अपना टेस्ट कराया तो वह भी पॉजिटिव पाईं गई। जांच में महिला डॉक्टर एक साथ कोरोना के अल्फा और डेल्टा दोनों वैरिएंट से संक्रमित मिली। वहीं, उनके पति के सैंपल में सिर्फ अल्फा वैरिएंट ही मिला। फिलहाल, दोनों की तबीयत ठीक है और दोनों में से किसी को भी अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया है।

Updated on:
19 Jul 2021 10:37 pm
Published on:
19 Jul 2021 10:33 pm
Also Read
View All