विविध भारत

कांग्रेस के ट्वीट पर सोनिया गांधी के खिलाफ FIR दर्ज,  शिकायत वापिस लेने की मांग

बीजेपी ने राजनीतिक एजेंडे के तहत सोनिया गांधी के खिलाफ कराई FIR । कांग्रेस का मकसद पीएम CARES फंड का उपयोग करने के लिए सरकार को मजबूर करना था। डीके शिवकुमार ने सीएम येदियुरप्पा से मुलाकात कर दोषी पुलिस अधिकारी को निलंबित करने की मांग की।

2 min read
सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर बीजेपी ने राजनीतिक एजेंडे के तहत दर्ज कराई है।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ( Congress President Sonia Gandhi ) के खिलाफ एफआईआर ( FIR ) दर्ज होने के कुछ घंटों बाद ही कर्नाटक कांग्रेस नेतृत्व ने शिकायत को शरारतपूर्ण करार दिया। बीजेपी नेतृत्व वाली राज्य सरकार से शिकायत को वापस लेने की मांग की है। कांग्रेस पार्टी ( Congress Party ) के नेताओं ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर बीजेपी ने राजनीतिक एजेंडे ( Political Agenda ) के तहत दर्ज कराई है।

पार्टी नेताओं के मुताबिक कांग्रेस के ट्वीट का उद्देश्य प्रधानमंत्री को लोगों के कल्याण के लिए पीएम CARES फंड ( PM Cares Fund ) का उपयोग करने के लिए मजबूर करना था। राज्य के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ( CM Yeddyurappa ) को लिखे गए एक पत्र में कहा गया है कि दुर्भाग्य से, भाजपा नेतृत्व द्वारा इसकी गलत व्याख्या की। इसने सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने और इसकी सत्यता की जांच किए बिना शिकायतकर्ता प्रवीण कुमार मामला दर्ज करने के लिए उकसाया।

इस मसले पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ( Congress DK Shivkumar ) ने भी सीएम बीएस येदियुरप्पा से मुलाकात कर शिकायत दर्ज करने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और उन्हें उनके कर्तव्यों से निलंबित करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए कुछ ट्वीट्स को लेकर कर्नाटक में सोनिया गांधी के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई थी जिसमें कथित तौर पर अफवाहें फैलाने और जनता को गुमराह करने के लिए पीएम-कार्स फंड के संबंध में बताया गया था।

इस बारे में शिकायतकर्ता शिवमोग्गा के वकील केवी प्रवीण ( Advocate Pravin Kumar ) के मुताबिक कांग्रेस ने 11 मई को शाम 6 बजे के बाद @INCIndia से किए गए ट्वीट्स की एक श्रृंखला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार के खिलाफ निराधार और झूठे आरोप लगाए गए।

एडवोकेट प्रवीण ने कहा कि ये ट्वीट सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ( AICC ) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए हैं। पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में पीएम CARES का उल्लेख है। ट्वीट में बताया गया है कि पीएम केयर्स फंड का देश के नागरिकों के कल्याण के लिए उपयोग नहीं किया जाता है। इसके बजाय, यह विदेशी यात्राओं सहित उनके निजी हितों के लिए उपयोग किया जाता है। यह पूरी तरह से लोगों को भ्रमित करने का प्रयास है।

Updated on:
22 May 2020 03:27 pm
Published on:
22 May 2020 03:26 pm
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग