विविध भारत

कोच्चि के प्लांट में भड़की आग पर अभी तक नहीं काबू , शहर बना धुएं का गुबार

कोच्चि के ब्रह्मापुरम वेस्ट प्लांट में लगी आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। आलम यह है कि घटना के बाद पूरा शहर में धुएं का गुबार बन गया। वहीं, शहर की महापौर सौमिनी जैन ने इस मामले की जांच की मांग की। आपको बता दें कि शुक्रवार को लगी इस भीषण आग का कारण अभी तक

2 min read
Feb 23, 2019
कोच्चि के प्लांट भड़की आग पर अभी तक काबू नहीं, शहर बना धुएं का गुबार

नई दिल्ली। कोच्चि के ब्रह्मापुरम वेस्ट प्लांट में लगी आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। आलम यह है कि घटना के बाद पूरा शहर में धुएं का गुबार बन गया। वहीं, शहर की महापौर सौमिनी जैन और कांग्रेस विधायक पीटी थॉमस ने शनिवार को इस मामले की जांच की मांग की। आपको बता दें कि शुक्रवार को लगी इस भीषण आग का कारण अभी तक नहीं पता लगाया जा सका है। जैन ने शनिवार को मीडिया को बताया कि आग की लपटें अभी भी भड़क रही हैं।

व्यत्तिला के एक दुकानदार ने कहा कि जब मैं सुबह नौ बजे के आसपास अपनी दुकान खोलने आया, तो चारों तरफ धुंआ था। सांस लेना मुश्किल था। आप धुंए को सूंघ सकते हैं। हमें बताया गया कि वेस्ट प्लांट (अपशिष्ट संयंत्र) में आग लगने के कारण ऐसा हुआ। सबसे बुरी तरह प्रभावित जगहों में पानमपल्ली नगर, मारडू और व्यत्तिला शामिल हैं, जहां निवासियों को आग लगने के बाद से सांस लेने में तकलीफ हो रही है। जैन ने कहा कि अपशिष्ट प्लास्टिक की चीजों में आग लग गई और इसे नियंत्रित करने में समय लग रहा है। जमा कचरे के चारों तरफ से आग लगने के कारण हमें परेशानी हुई।

सौमिनी जैन के अनुसार इस हादसे में साजिश की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। केवल जांच के बाद ही आग लगने के असली कारण का पता लगाया जा सकता है। इसके साथ ही थॉमस ने जानकारी देते हुए कहा कि बुधवार को एक फुटवेयर गोदाम में आग लग गई थी और अब यह घटना हुई। किस की साजिश है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू करनी चाहिए। राज्य के राजस्व मंत्री ई. चंद्रशेखरन ने एर्नाकुलम के जिला कलेक्टर के. मोहम्मद वाई. सफीरुल्ला से रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।

Published on:
23 Feb 2019 02:29 pm
Also Read
View All
College Admission: सरगुजा संभाग के सबसे बड़े कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया 1 जून से, स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्र कर सकते हैं आवेदन

Road Accident: नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार पुत्र की मौत, मां गंभीर

Ambikapur Weather: नौतपा में प्री-मानसून का नजारा, झमाझम बारिश से अंबिकापुर हुआ कूल, 6 डिग्री लुढक़ा पारा

Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई

Meteorological: अंबिकापुर मौसम विज्ञान केंद्र में लगा ईआरएम सिस्टम, अब गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, सीधे बार्क पहुंचेगा डेटा