विविध भारत

दिल्ली के आसमान में फिर छाई धुंध, प्रदूषण से हालात खराब होने के संकेत

दीपावली के दो दिन बाद आसमान में फिर छाई धुंध। मंगलवार शाम से ही बदलने लगा था मौसम का मिजाज।
less than 1 minute read
delhi pollution
दीपावली के दो दिन बाद आसमान में फिर छाई धुंध।

नई दिल्ली। दीपावली के दो दिन बाद दिल्ली के आसमान में प्रदूषण से हालात फिर खराब होने के संकेत मिलने लगे हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली और आसपास के इलाके में धुंध की वजह से विजिबिलिटी कम रही। खासकर दिल्ली कैंट, डीएनडी फ्लाई ओवर और अक्षरधाम इलाके में सुबह के समय लोग पास की चीजों को भी मुश्किल से ही देख पा रहे थे।

टीबी और दिल की मरीजों के लिए खतरनाक

बुधवार को लोगों को आखों में जलन महसूस हुई और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे साफ है कि दिल्ली एनसीआर के लोगों को धुंध से निजात दिलाने के लिए स्थायी और प्रभावी समाघान की जरूरत है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार को प्रदूषण का स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने होंगे।

अब तो दिल्ली के आसमान में खतरनाक स्मॉग की वजह से मौसम के जानकार भी चिंतित हैं। जानकारों का कहना है कि टीबी, दिल व अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए यह परेशानी का सबब साबित हो सकता है। बता दें कि मंगलवार शाम से ही दिल्ली का मौसम बदलने लगा था जो सुबह होने तो स्मॉग और धुंध में बदल गया।

Updated on:
18 Nov 2020 09:37 am
Published on:
18 Nov 2020 09:28 am
Also Read
View All
Ambikapur News: नवविवाहिता ने मैसेज में लिखा- पापा, मैं नहीं जी सकती, सुकून से मरने दीजिए, फिर कुछ देर बाद ही दामाद का आ गया फोन

Ambikapur News: अनुकंपा नियुक्ति के दौरान महिला ने छिपाई थी बात, 9 साल से कर रही थी नौकरी, DEO ने किया सस्पेंड

Ambikapur News: दफ्तर में बैठे थे कृषि विभाग के कर्मचारी, अचानक भरभराकर गिरा छत का प्लास्टर, मच गई अफरा-तफरी

Balrampur News: चनान नदी के जर्जर पुल पर जोखिम में जान, 2 फीट तक जमा पानी के बीच रेलिंग पर चढक़र स्कूली बच्चे हुए पार

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video