विविध भारत

देश में पेड़ लगाना पुण्य का काम, भारत में बढ़ा है वन क्षेत्रः प्रकाश जावड़ेकर

प्रकाश जावड़ेकर ने किया देश में 13 हजार वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र में बढ़ोतरी का दावा। 2017 की तुलना में 5,199 वर्ग किलोमीटर फॉरेस्ट कवर और ट्री कवर में इजाफा। जावड़ेकर ने आज जारी की इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2019, दो वर्ष में जारी की जाती है रिपोर्ट।
2 min read
12 साल से फाइलों में रेंग रहा बीसलपुर वन क्षेत्र के विकास का सपना
12 साल से फाइलों में रेंग रहा बीसलपुर वन क्षेत्र के विकास का सपना

नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को कहा कि देश में पिछले चार सालों में 13 हजार वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र बढ़ा है। जावड़ेकर ने यह बात भारत में वनों की स्थिति पर 'इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2019' जारी करने के दौरान कही।

भारत में जंगलों की हालत पर फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया हर दो साल पर रिपोर्ट जारी करता है। जावड़ेकर ने कहा कि दुनिया में जिन देशों में वन क्षेत्र बढ़ा है, उनमें भारत आगे हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी नीतियों और जनसहभागिता के कारण देश में वनों का विकास संभव हुआ है।

फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 2017 की तुलना में 5,199 वर्ग किलोमीटर फॉरेस्ट कवर और ट्री कवर में इजाफा हुआ है। फॉरेस्ट कवर जहां 3,976 वर्ग किलोमीटर बढ़ा है, वहीं ट्री कवर 1,212 वर्ग किलोमीटर बढ़ा है। जावड़ेकर ने कहा कि वैसे पिछले चार वर्षों के दौरान जंगल क्षेत्र 13 हजार वर्ग किलोमीटर बढ़ा है।

उन्होंने कहा, "देश में पेड़ लगाने को लोग पुण्य मानते हैं और पेड़ कटाई के खिलाफ यहां आंदोलन चलते हैं। मुझे खुशी है कि फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की ताजा रिपोर्ट में साबित हुआ है कि दुनिया के चंद देश हैं, जहां जंगल बढ़ा है, उनमें भारत बहुत आगे है।"

रिपोर्ट के मुताबिक देश में कुल 7 लाख 12 हजार 249 वर्ग किलोमीटर फॉरेस्ट कवर यानी वन क्षेत्र है। यह आंकड़ा देश के भौगोलिक क्षेत्र का 21.67 प्रतिशत है। जबकि 95,027 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में ट्री कवर है। यह देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.89 प्रतिशत है।

रिपोर्ट में देश के पांच उन राज्यों को शामिल किया गया है, जहां सर्वाधिक वन क्षेत्र बढ़ा है। इनमें कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। कर्नाटक में 1025 वर्ग किलोमीटर, आंध्र प्रदेश में 990 वर्ग किलोमीटर, केरल में 823 वर्ग किलोमीटर, जम्मू-कश्मीर में 371 और हिमाचल प्रदेश में 334 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र बढ़ा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सिर्फ पूर्वोत्तर के पांच राज्यों और पुडुचेरी को छोड़कर अन्य सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वन क्षेत्र बढ़ा है।

Updated on:
30 Dec 2019 04:55 pm
Published on:
30 Dec 2019 04:53 pm
Also Read
View All
Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार