विविध भारत

दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर बने CBI के पूर्व स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना

गुजरात कैडर के 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी अस्थाना को दिल्ली पुलिस का नया कमीश्नर बनाया गया है। उन्हें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक के पद से अभी रिटायर होने में तीन दिन का समय बाकी है।

2 min read
Jul 27, 2021
Former CBI Special Director Rakesh Asthana appointed as new Commissioner of Delhi Police

नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक और सीबीआई के पूर्व स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर बनाए गए हैं। आज रात को ही आदेश जारी हो सकता है। सूत्रों को हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, गुजरात कैडर के 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी अस्थाना को दिल्ली पुलिस का नया कमीश्नर बनाया गया है। उन्हें अभी रिटायर होने में तीन दिन का समय बाकी है। ऐसे में ये संभावना है कि गृह मंत्रालय की ओर से राकेश अस्थाना को दिल्ली पुलिस प्रमुख के रूप में नियुक्त किए जाने को लेकर आज रात ही आदेश जारी हो सकता है।

बता दें कि राकेश अस्थाना बतौर सीबीआई डायरेक्टर काफी विवादों में रहे थे। इसके बाद उन्हें 2018 में सीबीआई से हटा दिया गया था और बीएसफ का प्रमुख बनाया गया था। वर्तमान में राकेश अस्थाना BSF के DG के साथ ही NCB के प्रमुख है। राकेश अस्थाना पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के काफी करीबी माने जाता है।

दिल्ली में हलचल तेज

गौरतलब है कि राकेश अस्थाना दिल्ली पुलिस में बाहर के कैडर से कमीश्नर बनने वाले तीसरे आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले एसएस जोग और अजयराज शर्मा बाहर के कैडर से दिल्ली पुलिस कमीश्नर बने थे। अब राकेश अस्थाना के कमीश्नर बनने पर दिल्ली में हलचल तेज हो गया है।

आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना झारखंड के नेतरहाट विद्यालय से पढ़े हैं। 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी अस्थाना के पिता हरे कृष्ण अस्थाना नेतरहाट विद्यालय में ही शिक्षक थे। मैट्रिक की परीक्षा पास करने के बाद अस्थाना की पढ़ाई रांची के सेंट जेवियर कॉलेज में हुई थी। आईपीएस में चयन के बाद गुजरात कैडर मिला था। संयुक्त बिहार में चारा घोटाले से संबंधित मामले की जांच में भी राकेश अस्थाना की अहम भूमिका रही थी।

Updated on:
27 Jul 2021 11:36 pm
Published on:
27 Jul 2021 10:57 pm
Also Read
View All
Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश

Aadhar-based attendance: सरकारी दफ्तरों में अब आधार-बेस्ड हाजिरी अनिवार्य, लेट आने वालों को कलेक्टर ने दी ये चेतावनी