विविध भारत

राजनीतिक व्यवस्था पर बोले पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी- देश को आज अच्छे नेताओं की जरूरत

देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब का राजनीतिक व्यवस्था पर तंज भारत में लोगों की बढ़ती अपेक्षाओं को पूरा करने वाले नेताओं की जरूरत। प्रणब बोले- अवास्तविक बहादुरी नहीं कर सकती देशवासियों का भला।

2 min read
राजनीतिक व्यवस्था पर बोले पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी- देश को आज अच्छे नेताओं की जरूरत

नई दिल्ली। देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था पर तंज कसा है। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि भारत में आज ऐसे नेताओं की जरूरत है जो लोगों की बढ़ती अपेक्षाओं को पूरी कर सकें। उन्होंने कहा कि 'अवास्तविक बहादुरी' न तो देश का नेतृत्व कर सकती है और न देशवासियों का भला। आपको बता दें कि प्रणब मुखर्जी सोमवार को एक कार्यक्रम में उद्योगपतियों को संबोधित कर रहे थे।

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि देश को गरीबी मुक्त बनाने के लिए अभी लंबा सफर तय करना है। यही नहीं उन्होंने देश में धन के असंतुलन भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि देश के एक प्रतिशत भारतीयों के पास कुल धन का 60 फीसदी हिस्सा है, जो काफी चिंताजनक है। प्रणब मुखर्जी ने उद्योगपतियों से लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में मदद करने की भी अपील की। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि यह वाकई चिंताजनक है कि देश के कुल धन का 66 प्रतिशत भाग केवल एक प्रतिशत आबादी के पास है। पूर्व राष्ट्रपति ने इन आंकड़ों को देश के लिए बोझ बताया। इस दौरान उन्होंने देश की वृद्धि को और अधिक समावेशी और समान होने की जरूरत पर भी बल दिया।

आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के मुताबिक भारत दुनिया की छठवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। जबकि संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार 2019-20 में मार्च 2019 में खत्म होने वाले वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.6 प्रतिशत होने का अनुमान है।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Updated on:
09 Apr 2019 11:29 am
Published on:
09 Apr 2019 10:15 am
Also Read
View All
Petrol-Diesel Crisis: कोरिया-एमसीबी जिले में 8 लाख लीटर से ज्यादा पेट्रोल-डीजल का स्टॉक, बर्तन-जरिकेन में फ्यूल दिया तो खैर नहीं

Engineer died in Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने युवा इंजीनियर को मारी टक्कर, देखते ही SDM ने पहुंचाया अस्पताल, मौत

Newly Married Girl Suicide: सुहागरात पर नाबालिग पत्नी बोली- मैं किसी और को पसंद करती हूं, आपके साथ नहीं रहूंगी, फिर उठा लिया खौफनाक कदम

Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात