विविध भारत

दिल्ली में 21 जून से 18-44 आयु वर्ग को मुफ्त में लगेगी वैक्सीन: केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 21 जून से 18-44 आयु वर्ग के लोगों को फ्री में वैक्सीन लगेगी। उन्होंने कहा 'जहां वोट, वहां वैक्सीन' अभियान में 18-44 आयु वर्ग के लोगों को भी शामिल किया जाएगा, क्योंकि केंद्र सरकार ने कोविड-19 से बचाव के लिए युवाओं को मुफ्त वैक्सीन देने की घोषणा की है।
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2021, 9:43 PM IST
arvind_kejriwal.png
Free Covid vaccine to 18-44 age group in Delhi from June 21: Arvind Kejriwal

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राज्यों को फ्री में वैक्सीन देने की घोषणा के बाद से अब टीकाकरण अभियान और भी तेज गति से आगे बढ़ने की उम्मीद है। इस उम्मीद के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को एक बड़ी बात कही है।

उन्होंने कहा कि 21 जून से 18-44 आयु वर्ग के लोगों को फ्री में वैक्सीन लगेगी। केजरीवाल ने कहा 'जहां वोट, वहां वैक्सीन' अभियान में 18-44 आयु वर्ग के लोगों को भी शामिल किया जाएगा, क्योंकि केंद्र सरकार ने कोविड-19 से बचाव के लिए युवाओं को मुफ्त वैक्सीन देने की घोषणा की है।

केजरीवाल की यह टिप्पणी लांसर रोड स्थित सर्वोदय विद्यालय में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान का निरीक्षण करने के दौरान आई है। दिल्ली सरकार ने प्रत्येक नगरपालिका वार्ड में मतदान केंद्रों पर 45 आयु वर्ग से ऊपर के लोगों के लिए कोविड की जांच शुरू कर दी है।

हालांकि, अभी तक यह टीकाकरण अभियान केवल कुछ नगरपालिका वाडरें में चलाया जा रहा है, जिसे आने वाले दिनों में राष्ट्रीय राजधानी के सभी 280 वाडरें में चलाया जाएगा। इससे पहले दिल्ली सरकार सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों के अलावा सरकारी स्कूलों में वैक्सीन की खुराक लेने के लिए लोगों को आमंत्रित कर रही है और अब इन केंद्रों को नगरपालिका वाडरें के मतदान केंद्रों में बदला जा रहा है।

45 साल से उपर आयु के 50 फीसदी लोगों को दिल्ली में लग चुका है टीका: केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा, "यह बहुत अच्छी बात है कि केंद्र सरकार 21 जून से हमें वैक्सीन मुहैया कराने जा रही है। इसलिए अगर हमें वैक्सीन मिल जाती है तो हम इस योजना के तहत सभी का टीकाकरण शुरू कर देंगे।"

बुधवार को टीकाकरण अभियान के निरीक्षण के दौरान केजरीवाल ने यह भी बताया, "लोगों के बीच कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं, जिससे वैक्सीन को लेकर हिचकिचाहट हो रही है। इस तरह की अफवाहों को दूर करना हम सभी की जिम्मेदारी है।"

उन्होंने आगे बताया, "दिल्ली में 45 साल से ऊपर के लगभग 50 प्रतिशत लोगों को टीका लगाया गया है और शेष 50 प्रतिशत लोगों को अगले चार सप्ताह में टीका लगाया जाएगा। दिल्ली में, 45 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 57 लाख लोग हैं। लगभग 27-28 लाख लोगों को टीका लगाया गया है और लगभग 30 लाख लोगों को टीका लगाया जाना बाकी है। लेकिन अब हम देख रहे थे कि बहुत से लोग नहीं आ रहे थे। हमने सोचा कि हमें लोगों को उनके घरों से आमंत्रित करना होगा और उन्हें जागरूक करना होगा।"

Updated on:
9 Jun 2021, 9:43 PM IST
Published on: