
नई दिल्ली। आज के समय में जिसे इंग्लिश बोलना आता है उसे ऐसा समझा जाता है कि बस वही पढ़ा लिखा है। जबकि इंग्लिश एक बाकी भाषाओं की तरह ही है जिसका काम किसी भी बात को एक-दूसरे तक पहुंचाना है। लेकिन जिस तरह आजकल इंग्लिश को प्राथमिकता मिल रही है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि इंडिया में इंग्लिश का स्तर बढ़ा है। लेकिन कभी आपने ये सोचा है कि इंग्लिश भाषा के चलते मर्डर हो सकता है। हाल ही में एक दोस्त ने अपने दोस्त को सिर्फ इसलिए मार दिया क्योंकि वो जरूरत से ज्यादा इंग्लिश बोलता था। जिसे उससे ऐसा लगता था कि वो उसे नीचा दिखाता है।
मुंबई की इस घटना में एक 21 साल के लड़के (मोहम्मद आमिर अब्दुल वाहिद रहीन) ने अपने उम्र से 3 साल छोटे दोस्त (मोहम्मद अफरोज आलम शेख) को दोस्त को सिर्फ इसलिए मार दिया क्योंकि वो उससे अच्छी इंग्लिश बोलता था। वाहिद ने चाकू से अपने ही दोस्त पर 54 बार हमला किया। उसने न सिर्फ उसका गला रेत दिया बल्कि पेट में लगातार कई चाकू मारे। वो भी सिर्फ इस गलतफहमी में कि वो इंग्लिश बोलकर अनपढ़ दिखाना चाह रहा है। यही नहीं इसके बाद वाहिद ने पुलिस स्टेशन में जाकर खुद को पुलिस के सामने सरेंडर भी कर दिया। पुलिस ने बताया कि वाहिद रात के करीब 1 बजे के आसपास आया और हमें घटनास्थल पर ले गया। जहां आलम का शव पड़ा हुआ मिला।
जब पुलिस ने वाहिद ने पूछा कि उसने अपने दोस्त को क्यों मारा तो उसने बताया कि आलम हमेशा उसे इंग्लिश बोलकर चिढ़ाता था। वो आलम की इस हरकत से काफी तंग आ गया था। इसलिए उसने सोच लिया था कि वो उसे मार देगा। इसके लिए उसने हफ्ते भर पहले ही प्लैनिंग भी कर ली थी। वाहिद ने पुलिस को बताया कि वह आलम पार्टी के बहाने बांद्रा ले गया कि जहां दोनों ने शराब पी और मौका देखकर उसने आलम पर चाकू से हमला कर दिया। वाहिद ने बताया कि उसने आलम पर कई बार हमला ताकि वो जिंदा न बच सके। बाद में जब आलम को जब अस्पताल लेकर जा गया तब तक वह मर चुका था।