विविध भारत

केवल 500 रुपये में तुरंत रिपोर्ट देने वाली स्वदेशी COVID-19 टेस्ट किट तैयार

कंपनी के प्रबंध निदेशक ने कहा सरकार की सहायता को तैयार कंपनी। पश्चिम बंगाल के 24 परगना की है जीसीसी बायोटेक इंडिया कंपनी। कंपनी ने 1 करोड़ किट बनाईं, स्टोर में 40 लाख टेस्ट किट मौजूद।

less than 1 minute read
GCC Biotech COVID-19 Test Kit

कोलकाता। देश में दिनों-दिन बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच इसकी टेस्टिंग को लेकर कई बार सवाल उठाए गए हैं। हालांकि पश्चिम बंगाल की एक कंपनी ने दावा किया है कि उसने केवल 500 रुपये की कीमत की एक टेस्टिंग किट विकसित कर ली है। यह टेस्ट किट एक बार इस्तेमाल के लिए है और तुरंत कोरोना वायरस के मरीज के पॉजिटिव या निगेटिव होने का नतीजा दे देती है।

जीसीसी बायोटेक इंडिया नामक यह कंपनी पश्चिम बंगाल के 24 परगना में स्थित है। इस कंपनी के प्रबंध निदेशक आर मजूमदार ने बताया कि दो महीने की रिसर्च एंड डेवलपमेंट के बाद उन्होंने यह किट तैयार की है। यह किफायती इसलिए है क्योंकि इसके सभी रीजेंट्स कंपनी द्वारा ही निर्मित किए गए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि कंपनी ने 1 करोड़ टेस्ट किट्स बना ली हैं और 40 लाख स्टोर में हैं। अगर भारत रोजाना 3 लाख टेस्ट करना चाहे, तो वह बिना किसी परेशानी के सरकार की सहायता करने को तैयार हैं।

इस किफायती रीयल-टाइम कोरोना वायरस टेस्टिंग किट को इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (ICMR) की भी स्वीकृति मिल चुकी है। इस किट का नाम DiAGSure nCOV-19 Detection Assay है और कंपनी का दावा है कि इसके जरिये देश में रोजाना टेस्टिंग की क्षमता को लाखों में पहुंचाया जा सकता है।

दावा किया गया है कि इस किट ने केवल 90 मिनट के भीतर कोरोना वायरस की पहचान के नतीजे 100 फीसदी रूप से दिए हैं। स्वदेश निर्मित इस किट को सीएसआईआर केे वैज्ञानिक समित अध्याय के निर्देशन में करीब दो महीने के भीतर विकसित किया है।

Updated on:
11 May 2020 03:04 pm
Published on:
11 May 2020 02:59 pm
Also Read
View All
Huge fire investigation: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी आग की जांच शुरु, फोरेंसिक एक्सपर्ट ने जब्त किए अवशेष

Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर