विविध भारत

एमसीडी के कमाई का नया जरिया बनेगा ग्‍लास हाउस, कुतुब मीनार से भी ऊंची ईमारत से दिखाएगा दिल्‍ली

दूरबीनें इतनी प्रभावशाली होगी कि यहां से आसानी से जामा मस्जिद, लोटस टेंपल, कुतुब मीनार, लालकिला, यमुना नदी, सिग्नेचर ब्रिज व कनॉट प्लेस को देखा जा सकेगा।

2 min read
एमसीडी के कमाई का नया जरिया बनेगा ग्‍लास हाउस, कुतुब मीनार से भी ऊंची ईमारत से दिखाएगा दिल्‍ली

नई दिल्ली : दिल्‍ली नगर निगम की आर्थिक स्थिति अच्‍छी नहीं है। इसीलिए वह अपनी आय बढ़ाने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहा है। अब दिल्‍ली के उत्तरी नगर निगम राजस्व बढ़ाने के लिए अनोखा तरीका अपनाने जा रहा है। उसने निगम के सिविक सेंटर पर एक ग्लास हाउस बनाकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने का निर्णय लिया है। यह सिविक सेंटर उसका मुख्‍यालय भी है। इस पर ग्‍लास हाउस बनाकर वह इसे सैलानियों के लिए खोलेगा। बताया जा रहा है कि यह ग्‍लास हाउस कुतुब मीनार से भी ऊंचा होगा। निगम के इस योजना को गुरुवार को होने जा रही स्थायी समिति की बैठक में मंजूरी मिल जाने की उम्मीद है। फिलहाल निगम ने अपना राजस्‍व बढ़ाने के लिए तीन ब्‍लॉक आयकर विभाग को पट्टे पर दे रखे हैं।

दूरबीनें लगाई जाएंगी
निगम की योजना ग्‍लास हाउस बनाकर इससे इनकम करने की है। निगम का इरादा इस ग्‍लास हाउस को ऐसा बनाने का है कि यहां से सैलानी पूरी दिल्‍ली का नजारा ले सकें। इस योजना के तहत सिविक सेंटर की छत को पूरी तरह से शीशों से घेरा जाएगा और यहां से पूरी दिल्‍ली का दीदार किया जा सके, इसके लिए दूरबीनें भी लगाने की योजना है। दूरबीनें इतनी प्रभावशाली होगी कि यहां से आसानी से जामा मस्जिद, लोटस टेंपल, कुतुब मीनार, लालकिला, यमुना नदी, सिग्नेचर ब्रिज व कनॉट प्लेस को देखा जा सकेगा।

रेस्‍तरां भी होगा इसमें
इस ग्लास हाउस में रेस्तरां भी बनाया जाएगा, ताकि दिल्‍ली दर्शन के लिए यहां आने वाले सैलानियों के खाने-पीने का भी इंतजामात मिल सके। उल्लेखनीय है कि सिविक सेंटर की ऊंचाई 101 मीटर है। यह कुतुब मीनार से 28 मीटर ऊंची है। यह सिविक सेटर 28 फ्लोर का है। 28वें मंजिल पर एक और खतरा यह आता था कि इसकी छत पर खड़े होने पर काफी तेज हवाओं का सामना करना पड़ता था। यहां सुरक्षित खड़े रहना भी बड़़ी चुनौती है। इसलिए भी निगम चाहता है कि इसे शीशे से कवर कर दिया जाए, ताकि थपेड़ों का सामना न करना पड़े।

अभी सिविक सेंटर की छत पर है हेलीपैड
निगम का मुख्यालय दिल्‍ली के रामलीला मैदान के ठीक सामने बना हुआ है। इसके बेसमेंट में पार्किंग है। तेज गति से चलने वाली लिफ्ट भी लगी है। यहां जिस तरह के हेलीकॉप्टर उतारे जा सकते थे, वह अब भारत में बंद हो चुके हैं। इसलिए निगम यहां पर ग्लास हाउस बनाकर लोगों को दिल्ली दर्शन कराने की योजना पर काम कर रहा है। बेसमेट में पार्किग है। साथ ही तेज गति से चलने वाली लिफ्ट भी हैं। इस मुख्यालय की छत पर हेलीकॉप्टर उतारने की भी सुविधा थी, लेकिन जिन हेलीकॉप्टर के लिए बनाया गया था वे हेलीकॉप्टर अब भारत में बंद हो चुके हैं। इसकी वजह से निगम यहां पर ग्लास हाउस बनाकर लोगों को दिल्ली दर्शन कराने की योजना पर काम कर रहा है।

ये भी पढ़ें

दिल्ली : सभी सरकारी बसों में मान्‍य होगा स्‍टूडेंट पास, होमगार्ड के रिटायमेंट की उम्र भी 10 साल बढ़ी
Published on:
10 Oct 2018 07:24 pm
Also Read
View All
Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश