विविध भारत

गोवा सीएम मनोहर पर्रिकर की सेहत में सुधार, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- कल तक पहुंचेंगे घर

- गोवा सीएम मनोहर पर्रिकर की सेहत में सुधार - स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा- अफवाहों पर ध्यान न दें - मंगलवार को अपने घर पहुंचेंगे गोवा सीएम
less than 1 minute read
pari
गोवा सीएम मनोहर पर्रिकर की सेहत में सुधार, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- कल तक पहुंचेंगे घर

नई दिल्ली। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की सेहत को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि पर्रिकर की हालत पहले से ठीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंगलवार तक पर्रिकर घर जाने लायक हो जाएंगे।

मनोहर पर्रिकर की हालत बेहतर

मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री राणे ने कहा कि पर्रिकर की सेहत पहले से काफी अच्छी है। उन्होंने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चिकित्सकों की टीम ने उनकी जांच की है लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। गौरतलब है कि रविवार को यह खबर सामने आ रही थी कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की हालत बेहद गंभीर है। जिसके बाद सीएमओ के एक अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच के लिए गोवा पहुंचेगी। अधिकारी ने कहा था कि पर्रिकर की हालत स्थिर है।

एक साल से खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं पर्रिकर

गौरतलब है कि पिछले एक साल से अग्न्याशय संबंधी बीमारी से जूझ रहे भाजपा के 63 वर्षीय वरिष्ठ नेता आजकल डोना पौला स्थित अपने आवास पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। उन्हें शनिवार देर रात गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Updated on:
25 Feb 2019 03:59 pm
Published on:
25 Feb 2019 02:42 pm