विविध भारत

Online Shopping के नाम पर चल रही थी धोखाधड़ी, मंगवाया था सोना निकल गया पीतल, मामले का हुआ पर्दाफाश

Highlights- कुछ लोगों ने ऑनलाइन सोने की ईंट (Gold Brick) ऑर्डर (Online Order) की, लेकिन जब लोगों ने पैकेट को खोल कर देखा तो उनके होश उड़ गए- पैकेट में सोने की ईंट की बजाय उसमें पीतल की ईंट (Brass brick) निकली यह देख कर वे दंग रह गए- हजारों रुपए खर्च कर जब उन्होंने सोना खरीदा तो पीतल देख उन सबके होश उड़ गए
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2020, 9:57 AM IST
Online Shopping के नाम पर चल रही थी धोखाधड़ी, मंगवाया था सोना निकल गया पीतल, पुलिस ने किया मामले का पर्दाफाश
Online Shopping के नाम पर चल रही थी धोखाधड़ी, मंगवाया था सोना निकल गया पीतल, पुलिस ने किया मामले का पर्दाफाश

नई दिल्ली. ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) ट्रेंड (Trend) बन चुकी है। आज की भागती दौड़ती जिंदगी में लोगों के पास वक्त कम है। जिसके चलते वह घंटों दुकान में खरीदारी से बेहतर ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping Trend) को समझते हैं। वही किसी के लिए ऑनलाइन शॉपिंग (Crime Online Shopping) मजा है, तो कोई सिर्फ तस्वीर देख कर खरीदारी करने की सजा भी भुगत चुका है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है मथुरा में, जहां कुछ लोगों ने ऑनलाइन सोने की ईंट (Gold Brick) ऑर्डर (Online Order) की, लेकिन जब लोगों ने पैकेट को खोल कर देखा तो उनके होश उड़ गए। पैकेट में सोने की ईंट की बजाय उसमें पीतल की ईंट (Brass brick) निकली यह देख कर वे दंग रह गए।

OLX पर नकली सोने की ईंटें बेचने का चल रहा था काम

हजारों रुपए खर्च कर जब उन्होंने सोना खरीदा तो पीतल देख उन सबके होश उड़ गए। जिसके बाद उन लोगों ने तत्काल मामले की शिकायत पुलिस को दी। धोखाधड़ी की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और ठगों की तलाश में जुट गई। जिसके बाद शेरगढ़ पुलिस ने ठगी का काम करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये गिरोह olx (OLX Shopping) पर नकली सोने की ईंटें बेचने का काम करते थे।

बरामद हुई कई चीजें

पुलिस अपने मकसद में कामयाब होते हुए चोरों के कब्जे से आठ लाख रुपये नकद, तीन आधार कार्ड, एक नकली सोने की ईंट, 9 सिम कार्ड और अन्य सामान बरामद किया है।

लंबे समय से तल रहा था ठगी का काम

जानकारी के मुताबिक ये मामला मथुरा जनपद के शेरगढ़ का है। ये गिरोह लंबे समय से ओएलएक्स olx पर नकली सोने की ईंटों के नाम पर लोगों से ठगी करता था। बताया जा रहा है कि ये ठगों का गिरोह पिछले काफी लंबे समय से सक्रिय था जिसके बाद पुलिस इन लोगों पर लगातार नजर बनाएं हुए थी और अपने मकसद में कामयाब होते हुए पुलिस ने इन्हे गिरफ्तार कर लिया।

छापेमारी कर पुलिस ने किया पर्दाफाश

शेरगढ़ पुलिस ने एक सूचना के आधार पर छापेमारी करके ठगी करने वाले इस गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। इस दौरान पुलिस ने गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी मथुरा जनपद के रहने वाले हैं।

ठगों को किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त ओएलएक्स ऐप पर, नकली सोने की ईंटों को असली बताकर आम लोगों से धोखाधड़ी कर उनके साथ ठगी का काम करते थे। इस ठगी के काम में वे लोग फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सिम खरीदकर उनका प्रयोग करते थे। एसपी देहात श्रीचंद का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी ओएलएक्स OLX पर नकली सोने की ईंट बेचने के नाम पर ठगी करते थे। कुछ ठगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आगे की भी तलाश की जा रही है, जल्दी ही इन सभी गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
Liquor Ban: अब कुंवरपुर में भी होगी शराबबंदी! महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कहा- दारू पीने-पिलाने और बनाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

MCB Medical shops: बिना फार्मासिस्ट बेच रहे थे दवाइयां, अधिकारियों ने मारा छापा, 3 मेडिकल दुकानें कराईं बंद

Ambikapur News: सडक़ हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे बलरामपुर

Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत