विविध भारत

गूगल ने स्पेशल डूडल के साथ मनाया 71वां गणतंत्र दिवस

कलाकार मेरू सेठ ने तैयार किया है डूडल 1950 से जारी है परेड की परंपरा

less than 1 minute read
google.jpeg

नई दिल्ली। सर्च इंजन गूगल ने रविवार को भारत के 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर विशेष डूडल समर्पित किया। गूगल के डूडल की खासियत यह है कि इसमें भारतीय स्थापत्य और सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ देश की समृद्ध जैव-विविधता को दर्शाया गया है। गूगल की इस पहल से भारत में एकता के विविधता के बढ़ावा मिलेगा।

इस डूडल के बारे में बताते हुए गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि भारत के 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर सिंगापुर के मेहमान कलाकार मेरू सेठ द्वारा तैयार आज के डूडल में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डाला गया है ।

डूडल के जरिए ताजमहल और इंडिया गेट जैसे अपने विश्व प्रसिद्ध स्थलों से लेकर अपके राष्ट्रीय पक्षी मोर, शास्त्रीय कलाओं, वस्त्रों और नृत्य तक व्याप्त है और उसे एकजुट करती है, जिसमें सभी अपने मतभेदों के बीच सद्भाव खोजने के लिए एक साथ आते हैं।

बता दें कि 26 जनवरी, 1950 में आज के ही दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। तभी से भारत एक गणराज्य है। इसे बनाने में दो वर्ष 11 माह और 18 दिन का समय लगा था। पहले गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर परेड हुई थी और तभी से यह परंपरा जारी है।

Published on:
26 Jan 2020 02:08 pm