विविध भारत

Teacher’s Day पर गूगल का खास डूडल, जानें क्या है इसकी खासियत?

टीचर्स डे आज, गूगल ने भी बदला अपना डूडल शिक्षक दिवस के मौके पर गूगल का डूडल ( Google Doodle ) है बेदह खास
2 min read
Sep 05, 2020
Google Doodle on Teachers Day
टीचर्स पर गूगल का डूडल खास।

नई दिल्ली। आज पूरे देश में शिक्षक दिवस ( Teacher's Day ) मनाया जा रहा है। हालांकि, इस बार कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण टीचर्स डे का सेलिब्रेशन फीका जरूर पड़ा है। क्योंकि, सभी शैक्षणिक संस्थान बंद हैं। हालांकि, कुछ जगहों पर ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वहीं, टीचर्स डे के मौके पर गूगल ( Google Doodle ) ने भी अपने डूडल में बदलाव किया है। गूगल के आज का डूडल आपको अपने स्कूल के समय की याद दिला देगा। आइए, जानते हैं क्या है आज के डूडल में खास...

टीचर्स डे पर गूगल का खास डूडल

दरअसल, जब भी कुछ खास दिन होता है तो गूगल भी अपने डूडल ( Today Google Doodle ) को खास अंदाज में सजाता है। चाहे वह कोई फेस्टिवल हो, किसी हस्ती का जन्मदिन हो या फिर कुछ और खास तारीक हो। हर मौके पर गूगल अपने डूडल में बदलाव करता है। इसी कड़ी में टीचर्स डे के मौके पर भी गूगल ने अपने डूडल में बदलाव किया है। गूगल के डूडल में आज लैपटॉप, पेंसिल, कलर, तितली, किताब, सेब, स्केल, बल्ब, म्यूजिक का साइन जैसी चीजों को दिखाया है। इन चीजों से गूगल का डूडल बेहद ही आकर्षक और सुंदर लग रहा है। डूडल को देखने के बाद यकीनन आपको भी अपने स्कूल के दिनों की याद आ जाएंगी। क्योंकि, जिस तरह इन चीजों से गूगल ने डूडल को खास बनाया है, स्कूल के दिनों में सबका उससे नाता जुड़ा होता है। यहां आपको बता दें कि भारत में हर साल पांच सितंबर को टीचर्स डे मनाया जाता है। इस दिन छात्र अपने बच्चों का सम्मान करते हैं, उन्हें गिफ्ट देतें हैं। साथ ही शिक्षक अपने छात्रों का मार्गदर्शन करते हैं, उन्हें करियर औऱ जिंदगी दोनों के बारें में जानकारी देते हैं। क्योंकि, एक छात्र के जीवन में शिक्षक का बड़ा महत्व होता है। माता-पिता के शिक्षक ही छात्र के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। क्योंकि, वह बच्चों के जरिए भविष्य को तैयार करते हैं।

पूर्व राष्ट्रपति की जयंती पर है यह खास दिन

यहां आपको बता दें कि भारत में शिक्षक दिवस पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर हर साल मनाया जाता है। दरअसल, जब राधाकृष्णन भारत के राष्ट्रपति बने तो कुछ छात्रों ने उसने आग्रह किया कि वे उनका जन्मदिन मनाने चाहते हैं। इस पर पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि अगर आप इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाएं तो मुझे बहुत ज्यादा खुशी होगी। लिहाजा, हर साल पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप मनाया जाने लगा। भारत के अलावा, पाकिस्तान, चीन, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, ब्राजील जैसे देशों में भी शिक्षक दिवस मनाया जाता है। हालांकि, सबकी तारीखें अलग-अलग हैं।

Published on:
05 Sept 2020 09:07 am