विविध भारत

करोड़पति बनने का है बेहतर मौका!, बेनामी संपत्ति का खुलासा करने वालों को 1 करोड़ का इनाम

बेनामी संपत्ति का उजागर करने वाले शख्स करोड़पति हो सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2018, 3:09 PM IST
benami sampati
करोड़पति बनने का है बेहतर मौका!, बेनामी लेन-देन का खुलासा करने वालों को मिलेगा इनाम

नई दिल्ली: अगर आप रातोंरात करोड़पति बनने का सपना देख रहे हैं, या बनना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। सरकार की ओर से आपको यह मौका दिया जा रहा है। जी हां बेनामी संपत्ति या लेनदेन का खुलासा करने वाले व्यक्तियों को सरकार एक करोड़ रुपए तक सकती है। आयकर विभाग ने बेनामी संपत्ति को खुलासा करने के लिए 'बेनामी ट्रांसफर सूचना रिवार्ड योजना 2018' की शुरुआत की है। इस योजना के तहत बेनामी लेन देन का खुलासा करने वाले को 1 करोड़ तक का इनाम दिया जाएगा। विदेशी नागरिक भी इसके हकदार हो सकते हैं। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। गलत जानकारी देने वालों को इनाम नहीं दिया जाएगा। इसमें सूचना देने वाले शख्स का नाम उजागर नहीं किया जाएगा।

वित्त मंत्रालय के अधीन है योजना
दरअसल आयकर विभाग , प्रवर्तन निदेशालय और डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस समेत जांच एजेंसियां सूचना देने वालों को नाम उजागर किए बगैर इनाम देता रहा है। लेकिन मोदी सरकार के आने के बाद वित्त मंत्रालय ने बेनामी संपत्ति को खुलासा करने के लिए सभी विभागों को तेजी से काम करने का निर्देश दिया है पिछले दिनों सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स के एक अधि‍कारी ने बताया कि बेनामी संपत्ति की जानकारी देने वाले शख्स को 1 करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा। नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा कि सूचना देने वाले शख्स को 1 करोड़ रुपए तक का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले को 15 लाख रुपए तो मिलना तय है । साथ ही सरकार खबर देने वालों की जानकारी भी गुप्‍त रखेगी। ताकि उनकी सुरक्षा को किसी तरह का खतरा नहीं हो

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के प्रावधान

बता दें कि मोदी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए हुए हैं। भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए सरकार ने नोटबंदी जैसे कड़े फैसले लिए । सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। बेनामी संपत्ति निरोधक संशोधित कानून के तहत सरकार के पास अधिकारी है कि बेनामी संपत्ति को वह कभी भी जब्त कर सकती है। साथ ही इस कानून के तहत दोषी व्यक्ति को 7 साल की सजा हो सकती है।

Published on:
Also Read
View All
डाकोर मंदिर में वीआइपी कल्चर के विरोध में ट्रस्टी का घेराव

गुजरात का सोलर विलेज बना खेड़ा जिले का सुकी गांव, 78 घरों में लगे सोलर पैनल, बिजली बिल हुआ शून्य

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के ऊपर से गुजरेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का किया निरीक्षण

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान