विविध भारत

राज्यपाल जगदीप धनखड़ का बड़ा बयान – बंगाल में हालात खराब, हम किसी को  लक्ष्मण रेखा पार नहीं करने देंगे

बंगाल में हर जगह डर का माहौल। राज्यपाल के रूप में अपनी जिम्मेदारी को पूरा करूंगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Feb 2021, 10:49 AM IST
jagdeep dhankhar
पश्चिम बंगाल के हालात पर मीडिया चुप क्यों?

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से पश्चिम बंगाल में जारी हिंसक घटनाओं की वजह से वहां के हालात नाजुक हैं। इस बात का गंभीरता से जिक्र आज एक मीडिया कार्यक्रम में बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून और व्यवस्था की स्थिति भयानक और भयावह हैं। हमारी जिम्मेदारी प्रदेश में संविधान रक्षा की है। इसलिए हम चाहते हैं कि न तो हम इस लक्ष्मण रेखा को पार करेंगे, न ही किसी को पार करने देंगे।

हालात चिंताजनक

उन्होंने कहा कि राज्यपाल के रूप में हमारी दो जिम्मेदारी है। पहला संविधान की रक्षा करना और लोगों के हित में प्रदेश की सेवा करना है। प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी के हालात चिंताजनक हैं। हम कहां खड़े हैं ये हमें सोचना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारियों ने हमारे सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया है। उन्हें यही आदेश दिया गया है। प्रदेश में हर जगह डर का आलम है। उन्होंने मीडिया को आगाह करते हुए कहा कि हमें आश्चर्य तब होता है जब देश का चौथा स्तंभ भी इस बात को लेकर चुप है।

Updated on:
18 Feb 2021, 10:49 AM IST
Published on: