विविध भारत

केंद्र सरकार ने दोगुना किया वेरिएबल डियरनेस अलाउंस, 1.5 करोड़ से अधिक कर्मचारियों को फायदा

मोदी सरकार ने वेरिएबल डियरनेस अलाउंस यानी डीए (Variable DA) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। ये भत्ता 105 रुपये से बढ़ाकर 210 रुपये प्रति माह किया गया है।

less than 1 minute read

नई दिल्ली। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour & Employment) ने शुक्रवार को केंद्रीय क्षेत्र के 1.5 करोड़ से अधिक कर्मचारियों के लिए वेरिएबल डियरनेस अलाउंस यानी डीए (Variable DA) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। ये भत्ता 105 रुपये से बढ़ाकर 210 रुपये प्रति माह किया गया है। ये वृद्धि एक अप्रैल 2021 से प्रभावी होगी।

न्यूनतम वेतन में इजाफा

केंद्र सरकार ने कहा कि इस वेरिएबल डियरनेस अलाउंस से केंद्रीय कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में इजाफा हो सकेगा। इसका लाभ रेलवे प्रशासन, खानों, तेल क्षेत्रों, प्रमुख बंदरगाहों या केंद्र सरकार द्वारा स्थापित किसी भी निगम के प्राधिकरण के तहत प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मियों पर लागू होगा।

रिवाइज्ड दर एक अप्रैल 2021 से लागू

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सेंट्रल चीफ लेबर कमिश्नर (CLC) डीपीएस नेगी ने कहा कि केंद्रीय क्षेत्र में काम कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में प्रति माह 105 रुपये से लेकर 210 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। एक बयान में श्रम मंत्रालय ने बताया कि वैरिएबल डीए की रिवाइज्ड दर एक अप्रैल 2021 से लागू होगी।

विभिन्न श्रेणी के श्रमिकों को ये बड़ी राहत देगा

श्रम मंत्रालय के अनुसार,देश में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से लोग परेशान हैं, केंद्रीय क्षेत्र में विभिन्न अनुसूचित रोजगारों में लगे विभिन्न श्रेणी के श्रमिकों को ये बड़ी राहत प्रदान करेगा। श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार ने एक अप्रैल 2021 से वेरिएबल डियरनेस अलाउंट की दर में बदलाव करने का फैसला लिया है।

Published on:
22 May 2021 08:28 am
Also Read
View All
Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई

Meteorological: अंबिकापुर मौसम विज्ञान केंद्र में लगा ईआरएम सिस्टम, अब गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, सीधे बार्क पहुंचेगा डेटा

IG Donated Blood: आईजी पहुंचे मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बोले- मेरा खून निकालिए, मैं रक्तदान करने आया हूं

चिनाब का पानी राजस्थान लाने की तैयारी, लाहौल घाटी में चेनाब-ब्यास लिंक पर 2352 करोड़ से होगा काम

Buddheshwar Story: सडक़ हादसे ने छीनी बुद्धेश्वर की जिंदगी की रफ्तार, 7 साल से वेतन नहीं, व्हीलचेयर पर पहुंचा कलेक्टर के पास