
नई दिल्ली। गुजरात नगरपालिका चुनाव परिणाम 2021 घोषित हो रहे हैं। गुजरात के छह नगर निगमों- अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, भावनगर और जामनगर में चुनावों में मतों की की गिनती सुबह 9 बजे शुरू हुई।
अभी तक के घोषित नतीजों में भाजपा को अहमदाबाद में 67 में से 57, राजकोट में 55 में से 51, जामनगर में 60 में से 46, भावनगर में 36 में से 31, वडोदरा में 76 में से 61 और सूरत में 48 में से 40 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, कांग्रेस को अहमदाबाद में 10, राजकोट में 4, जामनगर में 11, भावनगर में 5 और वड़ोदरा में 7 सीटें मिली हैं।
भाजपा को छह में से पांच महानगर पालिका में बहुमत मिल चुका है। भाजपा 339 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 45 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। छह नगर निगमों में 144 वार्डों में 576 सीटों के लिए वोटिंग 21 फरवरी को हुई थी।
किसके कितने उम्मीदवार मैदान में हैं
छह नगर निगम में कुल 2,276 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा ने सबसे ज्यादा उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा के 577, कांग्रेस के 566,आप के 470,एनसीपी के 91 अन्य पार्टियों के 353, वहीं निर्दलीय 228 हैं।