विविध भारत

Gujarat: राजकोट के पास यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, गंभीर रूप से जख्मी दो लोगों अस्पताल में किया भर्ती

Gujarat में राजकोट के पास बस दुर्घटना यात्रियों से भरी बस नहर जा गिरी, दो यात्री गंभीर रूप से घायल
less than 1 minute read
Bus Accident in Gujarat rajkot
हादसे के बदा बस से यात्रियों को निकालते लोग

नई दिल्ली। गुजरात ( Gujarat ) के राजकोट से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शनिवार सुबह गोंडल-जेतपुर राजमार्ग पर यात्रियों से भरी एक बस एक नहर में गिर ( Bus Accident ) गई। इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

बस के नहर में गिरने की सूचना जैसे आस-पास के लोगों को लगी तुरंत घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान लोगों ने प्रशासन को भी सूचित किया। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम पर मौके पर पहुंची और राहत काम शुरू किया। दो यात्री इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

वहीं अन्य घायलों को भी अस्पताल में शुरुआती उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। हादसे के बाद की तस्वीर भी सामने आई है, इसमें देखा जा सकता है कि तरह लोग बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाल रहे हैं। इसमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

Published on:
24 Oct 2020 12:27 pm