
नई दिल्ली। गुजरात में हजीरा से घोघा रोपेक्स फेरी सेवा का उद्घाटन रविवार को किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसका उद्धाटन किया। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के अनुसार यह गुजरात के विकास के लिए अहम है। इन दोनों स्थानों को जोड़ना और उनके बीच 12 घंटे की यात्रा के समय को छोटा करना महत्वपूर्ण है। इस तरह से यहां के लोगों का आर्थिक विकास हो सकेगा। यह सूरत में रहने वाले सौराष्ट्र के लोगों के लिए एक उपहार की तरह माना जा रहा है। सूरत से सौराष्ट्र तक सड़क परिवहन अधिक है। इसे कम करने के लिए जहाज सेवा शुरू की गई है।
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांड़विया ने मीडिया को बताया कि सड़क यातायात और रेलवे यातायात को कम करने के लिए जल परिवहन को महत्व देने पर जोर दिया जा रहा है। भारत के ऐसे कई जलमार्गों की पहचान हो रही है। पीएम बांग्लादेश के साथ कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए भी रोपेक्स फेरी को हरी झंडी दिखाएंगे। कोचीन,असम, ब्रह्मपुत्र में भी नौका लॉन्च की जाएगी।
सूरत को अधिक जलमार्गों से जोड़ा जाएगा
उन्होंने आगे कहा कि भारत में 7500 किमी का समुद्र तट है, जिसमें अधिक जलमार्ग उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे। घोघा-दहेज सेवा जारी रहेगी लेकिन रुकेगी नहीं। बदलती समुद्री परिस्थितियों के कारण घोघा और दहेज नौका सेवाएं बंद हैं।