विविध भारत

अल्पेश ठाकोर का सिर कलम करने वाले को एक करोड़ का ईनाम, सार्वजनिक जगहों पर लगा पोस्टर

‘महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड’ ने कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर का सिर कलम कर लाने की खुले आम धमकी दिया है।

2 min read
Oct 14, 2018
अल्पेश ठाकोर का सिर कलम करने वाले को एक करोड़ का ईनाम, सार्वजनिक जगहों पर लगा पोस्टर

नई दिल्ली। गुजरात से बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों से मारपीट कर भगाने का मामला अब धीरे-धीरे गरमाता जा रहा है। जहां एक ओर राजनीतिक दल अपनी-अपनी सियासत को देखते हुए रोटियां सेकने में लगी हुई हैं, वहीं खुद को सांस्कृतिक संगठन बताने वाले ‘महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड’ ने खुले आम सर कलम करने की धमकी दिया है। दरअसल ‘महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड’ ने इस मामले में कथित तौर पर दोषी ठहराए जा रहे कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर का सिर कलम कर लाने वाले को एक करोड़ रुपए का ईनाम देने का ऐलान किया है। इस बाबात इस संगठन की ओर से जिले के सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इधर इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी पोस्टरों को हटा दिया है और समाज में अशांति फैलाने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

उत्तर प्रदेश के बहराइच में लगाया गया है पोस्टर

आपको बता दें कि स्वयं को ‘महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड’ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताने वाले भवानी ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ठाकोर और उसके सभी साथी एक राक्षसी प्रकृति के हैं, जो गरीबों और दबे-कुचले मजदूरों को कायरता के साथ मारपीट करते हैं। ये लोग देश तोड़ने का काम कर रहे हैं इसलिए हमसब को इनके खिलाफ एकजुट होना चाहिए। भवानी ठाकुर ने विवादित बयान देते हुए कहा कि ठाकोर के सिर कलम करने वाले को एक करोड़ रुपए देंगे। यदि अल्पेश ठाकोर गुजरात से बाहर नहीं निकलेंगे तो उनके आदमी गुजरात जाकर उनका सर काट लाएंगे। बता दें कि पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह इस बाबात बताया कि उत्तर प्रदेश के बहराइच में इस तरह के पोस्टर लगे थे। हालांकि अब उसे हटा लिया गया है और समाज में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

उधार चुकाने के लिए 8 वीं कक्षा के छात्र ने रची अपने अपहरण की साजिश
Published on:
14 Oct 2018 09:37 pm
Also Read
View All