विविध भारत

जम्मू कश्मीर में पुलिस पर हैंड ग्रेनेड से हमला, वाहनों की हो रही थी जांच

गाडिय़ों की जांच के दौरान जम्मू पुलिस पर हैंड ग्रेनेड से हमला किया है। वैसे हैंड ग्रेनेड पुलिस के लोगों से दूर जाकर गिरा है और किसी को नुकसान होने की खबर नहीं है।
less than 1 minute read
May 12, 2021
Hand grenade attack on police in Jammu and Kashmir
Hand grenade attack on police in Jammu and Kashmir

जम्मू। जम्मू कश्मीर में मौजूदा समय में कोरोना वायरस को लेकर काफी सख्ती चल रही है। प्रत्येक गाड़ी और लोगों से उनके बाहर निकलने का कारण पूछा जा रहा है। इसी बीच जम्मू कश्मीर में एक ऐसी घटना घटी है कि जिसने पूरे जम्मू कश्मीर पुलिस महकमे को परेशान कर दिया है। गाडिय़ों की जांच के दौरान जम्मू पुलिस पर हैंड ग्रेनेड से हमला किया है। वैसे हैंड ग्रेनेड पुलिस के लोगों से दूर जाकर गिरा है और किसी को नुकसान होने की खबर नहीं है।

अज्ञात लोगों का हैंड ग्रेनेड से हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार सांबा जिले में वाहनों की जांच में लगे एक पुलिस दल पर अज्ञात लोगों ने ग्रेनेड फेंका, जिसमें कोई नुकसान नहीं हुआ। जम्मू क्षेत्र के आईजीपी मुकेश सिंह ने पत्रकारों को बताया कि सांबा जिले के सांबा मानसर मार्ग के नुड इलाके में मंगलवार और बुधवार की रात के दौरान एक ग्रेनेड फेंका गया था।

किसी को नहीं लगी चोट
पुलिस ने कहा कि ग्रेनेड लक्ष्य से चूक गया और बिना किसी नुकसान के सड़क पर फट गया। जम्मू संभाग में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंकना एक असामान्य घटना है। पुलिस ने ग्रेनेड हमले के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए एक अभियान शुरू किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Updated on:
12 May 2021 03:21 pm
Published on:
12 May 2021 03:16 pm
Also Read
View All
Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ