विविध भारत

इस्तीफे के बाद अमू ने खट्टर को बताया अभिमानी, फारूख अब्दुल्ला को सरेआम चांटा मारने की जताई ख्वाहिश

सूरजपाल अम्मू ने संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण की गर्दन काटने वाले को 10 करोड़ का ईनाम देने की बात कही थी।
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2017, 2:10 PM IST
Suraj pal Ammu
Suraj pal Ammu

चंडीगढ़: फिल्म पद्मावती के विरोध को लेकर निर्देशक संजय लीला भंसाली की गर्दन काटने वाले को 10 करोड़ का ईनाम घोषित करने वाले हरियाणा बीजेपी नेता सूरजपाल अमू एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल, इस बार उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेश्नल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मेरा ये सपना है कि कश्मीर के लाल चौक पर खड़ा होकर फारूक अब्दुल्ला को चाटा मारूं। उन्होंने कहा कि मैं फारूक अब्दुल्ला को चुनौति देता हूं कि वो मुझे वहां मिले।

सीएम खट्टर को बताया अभिमानी

आपको बता देें कि सूरजपाल अम्मू ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वो हरियाणा बीजेपी में मीडिय कॉर्डिनेटर के पद पर थे। अपने इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने भारी दिल से पार्टी से इस्तीफा दिया है। अम्मू ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर निशाना साधते हुए कहा है कि मुझे उनके रवैये से गहरा दुख पहुंचा है, मैनें अभी तक किसी भाजपा मुख्यमंत्री को इतना अभिमानी नहीं देखा जो कि पार्टी कार्यकर्ताओं और सामुदायिक प्रतिनिधियों का सम्मान नहीं करता।

बीजेपी ने दिया था कारण बताओ नोटिस

बुधवार को सूरजपाल अमू ने पार्टी पद से इस्तीफा दे दिया था। बीजेपी हाईकमान ने उनके बयान को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया था। आपको बता दें कि अम्मू ने संजय लीला भंसाली का सिर काटने वाले को 10 करोड़ रुपए का ईनाम देने की घोषणा की थी। उनके इस बयान के बाद से ही ये मामला गरमा गया था और विपक्षी दलों के साथ-साथ बीजेपी ने भी उनके इस बयान की निंदा की थी।फिल्म पद्मावती पर सूरजपाल ने भंसाली ही नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण को लेकर भी 10 करोड़ के ईनाम का ऐलान किया था। इसके अलावा रणवीर सिंह को लेकर उन्होंने कहा था कि अगर वह फिल्म और भंसाली के पक्ष में दिए अपना बयान वापस लें नहीं तो टांग तोड़ देंगे।

फिल्म की रिलीज रोकने की दी थी धमकी
दीपिका और भंसाली को लेकर विवादित बयान देने के अलावा उन्होंने फिल्म की रिलीज रोकने के लिए धमकी दी थी कि वो इस फिल्म की रिलीज नहीं होने देंगे। उन्होंने पीएम मोदी से अपील की थी कि वह अपने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए इस फिल्म को 'डस्टबीन' में डाल दें।

Updated on:
29 Nov 2017, 2:10 PM IST
Published on:
Also Read
View All
डाकोर मंदिर में वीआइपी कल्चर के विरोध में ट्रस्टी का घेराव

गुजरात का सोलर विलेज बना खेड़ा जिले का सुकी गांव, 78 घरों में लगे सोलर पैनल, बिजली बिल हुआ शून्य

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के ऊपर से गुजरेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का किया निरीक्षण

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान